{"_id":"6383f9f4180ef851977e8354","slug":"delhi-the-space-scope-of-the-next-trade-fair-will-be-bigger","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : ट्रेड फेयर समाप्त, अगले व्यापार मेले का दायरा होगा बड़ा, तब तक और संवर जाएगा प्रगति मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : ट्रेड फेयर समाप्त, अगले व्यापार मेले का दायरा होगा बड़ा, तब तक और संवर जाएगा प्रगति मैदान
Mon, 28 Nov 2022 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:29 AM IST
विज्ञापन
India International Trade Fair 2022
- फोटो : Istock
आईटीपीओ मेला प्रभाग के महाप्रबंधक बीके दुबे ने बताया कि इस बार ट्रेड फेयर को 73,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आयोजित किया गया था, अगले साल इसका दायरा बढ़कर 1,20,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल हो जाएगा। तब तक प्रगति मैदान में एक भव्य कनवेंशन सेंटर, मल्टीफंक्शनल हॉल, एक अन्य एंफी थियेटर, हॉलसंख्या एक व छह भी बनकर तैयार हो जाएगा।
ट्रेड फेयर में 14 दिनों में 12 लाख लोगों ने किया भ्रमण
इस बार ट्रेड फेयर में चौदह दिनों के भीतर 12 लाख लोगों ने भ्रमण किया। कोरोना महामारी के बाद बिना प्रतिबंध दिल्ली का सबसे बड़ा आयोजन पूरी तरह सफल रहा। वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल की थीम पर आयोजित ट्रेड फेयर में देश के सभी राज्यों ने भागीदारी की। पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने भी इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा 14 विदेशी सहयोगियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इन दिनों लोगों ने जमकर मेले का लुत्फ उठाया, देश-विदेश के सामान खरीदे, व्यंजन और संगीत का आनंद उठाया।
मेले में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र पार्टनर स्टेट थे, जबकि केरल व उत्तर प्रदेश फोकस स्टेट के रूप में शामिल थे। इन सभी राज्यों को गोल्ड मेडल दिया गया है। वहीं राज्यवार भी केरल राज्य का पवेलियन अपनी खूबसूरती और व्यवसाय के लिहाज से अव्वल रहा। केरल को राज्य की श्रेणी में भी गोल्ड मिला है। बिहार को सिल्वर, मध्य प्रदेश को ब्रॉन्ज व ओडिसा राज्य के पवेलियन को विशेष उपस्थिति के लिए अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
आईटीपीओ के अध्यक्ष व मुख्य प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने विशिष्ट स्थान हासिल करने वाले पवेलियन के प्रमुखों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। आईटीपीओ के कार्यकारी निदेशक विभू नायर, ओएसडी कर्नल पुष्पम कुमार व महाप्रबंधक बीके दुबे उपस्थित थे। यहां पीएसयू की श्रेणी में आयकर विभाग के पवेलियन को गोल्ड, कॉयर बोर्ड को सिल्वर, रेलवे मंत्रालय को ब्रॉन्ज और आयुष मंत्रालय को विशेष उपस्थिति के लिए अवार्ड मिला। विदेशी श्रेणी में अफगानिस्तान को गोल्ड, थाईलैंड को सिल्वर, टर्की को ब्रॉन्ज व बहरीन को विशेष उपस्थिति के लिए अवार्ड मिला। सरस ने
कारोबार के मामले में तोड़े सारे पुराने रिकार्ड
ट्रेड फेयर में कारोबार के मामले में सरस आजीविका मेले नेे अपने सभी पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए करीब छह करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। मेले में देश के सभी राज्यों की 300 महिलाओं ने अपने बनाए सामानों के 150 से अधिक स्टाल लगाए। इनमें हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम व प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की जमकर बिक्री हुई है।
केरल पवेलियन और सामान दोनों हो गए हिट
उत्तर प्रदेश के अलावा इस बार फोकस स्टेट रहा। केरल पवेलियन मेले की थीम वोकल फॉर लोकल पर आधारित था। इसके द्वार को उरूज जहाज का स्वरूप दिया गया था, इसके अलावा पवेलियन में कलाकार अरनमुला दर्पण, उरूज जहाज व चमड़ा कठपुतली निर्माण का डेमो भी दे रहे थे। इसके अलावा जीआई टैग वाले मसाले, नारियल का तेल, फ्रूट जूस, कॉयर के सामान लोगों को खूब पसंद आए।