फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: The race for nursery admission in private schools will start from December fifteen, the application process for the session 2022-23 is starting soon.

दिल्ली: निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ 15 दिसंबर से, सत्र 2022-23 के लिए जल्दी शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

Tue, 30 Nov 2021 09:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 30 Nov 2021 09:27 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों को अपने दाखिला मानक व मानकों के लिए निर्धारित अंक निदेशालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 14 दिसंबर तक अपलोड करने होंगे।

विज्ञापन
Delhi: The race for nursery admission in private schools will start from December fifteen, the application process for the session 2022-23 is starting soon.
नर्सरी एडमिशन - फोटो : pti

विस्तार

निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले शुरू होने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सभी निजी स्कूलों में सामान्य श्रेणी की सीटों के लिए दाखिले की दौड़ 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। आवेदन करने के लिए अभिभावकों को 24 दिन का समय मिलेगा। स्कूलों में आवेदन फॉर्म सात जनवरी तक जमा कराए जा सकेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों को अपने दाखिला मानक व मानकों के लिए निर्धारित अंक निदेशालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 14 दिसंबर तक अपलोड करने होंगे। मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण बीते साल दाखिला प्रक्रिया दिसंबर की बजाए फरवरी (2021) में शुरू हुई थी।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने फिलहाल सामान्य वर्ग (ओपन सीट-75 फीसदी) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जल्द ही 25 फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के लिए अलग से प्रक्रिया जारी की जाएगी। शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी सकुर्लर के अनुसार निजी स्कूल दाखिले के लिए मानक स्वयं तैयार कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से पहले से हटाए गए मानकों को स्कूल दाखिले के लिए नहीं रख सकते हैं। एक बार फिर दाखिला सौ अंकों के प्वाइंस सिस्टम पर ही होगा। स्कूल दाखिले के मानकों को अंकों केसाथ स्कूल की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड व निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। स्कूल को निर्देशित दिया गया है कि वह लॉटरी पूरी पारदर्शिता बरतते हुए अभिभावकों की उपस्थिति में निकालेंगे। अभिभावकों को लॉटरी की सूचना पहले से देनी होगी। लॉटरी की वीडियोग्रॉफी भी स्कूलों को करनी होगी।

सिबलिंग, नेबरहुड, एलुमिनी हो सकते हैं मानक
स्कूल दाखिले के लिए खुद से मानक तय करेंगे। सौ अंकों के प्वाइंट सिस्टम में सिबलिंग नेबरहुड, एलुमिनी, सिंगल पैरेंटस जैसे मानक स्कूल शामिल कर सकते हैं। हर साल की तरह स्कूल एक बार फिर से घर से स्कूल की दूरी (पड़ोस) को मानकों में प्राथमिकता दे सकते हैं। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह जो भी मानक तय करें वह भेदभाव रहित व पारदर्शी होने चाहिए।

नर्सरी दाखिले का शेड्यूल
दाखिले के लिए फॉर्म मिलने शुरू होंगे                                 15 दिसंबर
फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि                                       07 जनवरी
आवेदन करने वालों की सूची                                              21 जनवरी
सभी बच्चों की अंकों के साथ सूची                                      28 जनवरी
पहली सूची (प्रतीक्षा सूची केसाथ)                                       04 फरवरी 
सूची को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान         05-12 फरवरी
दूसरी सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ)                                     21 फरवरी
सूची को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान        22-28 फरवरी
यदि अन्य कोई सूची जारी करनी हो                               15 मार्च
दाखिला प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि                         31 मार्च 

गाइडलाइंस के प्रमुख बिंदु
1. स्कूल फॉर्म केलिए केवल 25 रुपये वसूलेंगे। 
2. स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है
3. स्कूल अभिभावकों से कैपिटेशन फीस या डोनेशन नहीं वसूल सकते। 
4. ड्रा करने के लिए बच्चे की नाम की स्लिप अभिभावकों को दिखाकर बॉक्स में डालनी होगी। 
5. नर्सरी के लिए आयु चार वर्ष से कम, केजी(प्री-प्राइमरी) के लिए पांच वर्ष से कम व पहली कक्षा के लिए आयु छ: वर्ष से कम होना जरूरी है। 

आवास पते के रूप में यह दस्तावेज होंगे मान्य
1. अभिभावक के नाम का राशन कॉर्ड
2. बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमोसाइल प्रमाणपत्र
3. अभिभावक का वोटर आई-कार्ड
4. बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट
5. माता या पिता के नाम का आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed