फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : The post of Vice President of Jal Board is proving to be the way of progress

Delhi : जल बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद साबित हो रहा तरक्की का रास्ता, विधायक से लेकर मंत्री तक बने

Thu, 02 Mar 2023 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 06:46 AM IST
सार

आप सरकार के दौरान जल बोर्ड के उपाध्यक्ष बने चार विधायकों में से एक विधायक मंत्री बन चुका है और वर्तमान उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को मंत्री बनाया जा रहा है। एक विधायक तो सांसद बन गए और एक फिर विधायक बनने में सफल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Delhi : The post of Vice President of Jal Board is proving to be the way of progress
Saurabh Bhardwaj

विस्तार

आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों के लिए दिल्ली जल बोर्ड का प्रभार भले ही भाग्यशाली नहीं रहा है, लेकिन जल बोर्ड का उपाध्यक्ष पद आप विधायकों के लिए तरक्की का दरवाजा खोलने वाला साबित हो रहा है। आप सरकार के दौरान जल बोर्ड के उपाध्यक्ष बने चार विधायकों में से एक विधायक मंत्री बन चुका है और वर्तमान उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को मंत्री बनाया जा रहा है। एक विधायक तो सांसद बन गए और एक फिर विधायक बनने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2015 में दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर विधायक कपिल मिश्रा की नियुक्ति की गई। करीब एक साल बाद दिल्ली सरकार में मंत्री जितेंद्र  तोमर ने एक विवाद में गिरफ्तारी होने के बाद मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री परिषद में रिक्त हुआ पद जल बोर्ड के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा को मंत्री बनाकर भरा। उनकी जगह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर विधायक दिनेश मोहनिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। वह वर्ष 2020 में एक बार फिर विधायक बनने में सफल रहे।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में दिल्ली में पुन: आप सरकार बनने पर विधायक राघव चड्ढा की जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई। गत वर्ष पंजाब में भी सरकार बनने के बाद आप संयोेजक अरविंद केजरीवाल ने वहां से राघव चड्ढा को राज्यसभा का सांसद बना दिया। उनके स्थान पर केजरीवाल की पहली व 49 दिन की सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मंत्री सत्येंद्र जैन ने विभिन्न आरोपों में गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके त्याग पत्र स्वीकृति के लिए उपराज्यपाल के पास भेज दिए। इसके बाद मंत्रिमंडल में रिक्त हुए दो स्थानों में से एक स्थान पर मुख्यमंत्री ने जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का नाम तय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज 9 साल के बाद बनेंगे मंत्री
सौरभ भारद्वाज लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश से विधायक बने हैं। पहली बार 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन दूसरी बार सरकार की जगह संगठन में लगाया गया। इस बीच वे संगठन के लिए काम करते रहे। तीसरी बार विधायक बनने और राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। वे पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और अन्ना आंदोलन से भी जुड़े थे।


2013 में पहली बार चुनाव लड़ने वाले सौरभ ने ग्रेटर कैलाश से भाजपा के दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को हराया था। 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। इसके बाद से सौरभ पार्टी की सियासत में आगे बढ़ते गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed