दिल्ली: लड़की को परेशान कर रहा था मीट कारोबारी का भाई, इसलिए चलाई थीं गोलियां, एक गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 12 नवंबर को स्कूटी सवार बदमाशों ने देर रात को मीट कारोबारी इरशाद की बंद दुकान पर गोलियां चला दी थीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित इरशाद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने 12 नवंबर को दयालपुर के मूंगा नगर में मीट कारोबारी पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कबीर नगर, दिल्ली निवासी साकिब उर्फ दानिश (23) के रूप में हुई है। साकिब ने अपने साथी शानू के साथ मिलकर इरशाद नामक मीट कारोबारी पर गोलियां चलाई थी।
इरशाद का छोटा भाई आरोपी साकिब और शानू की रिश्तेदार युवती को परेशान कर रहा था। डराने की नियत से आरोपियों ने इरशाद की दुकान पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच खोखे, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 12 नवंबर को स्कूटी सवार बदमाशों ने देर रात को मीट कारोबारी इरशाद की बंद दुकान पर गोलियां चला दी थीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित इरशाद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो स्कूटी सवार दो युवक हमला करते दिखे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान शनिवार को टीम को सूचना मिली कि आरोपी चांद बाग के पास आने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर फौरन जाल बिछाकर स्कूटी सवार आरोपी साकिब उर्फ दानिश को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान साकिब ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल की। साकिब ने बताया कि इरशाद का छोटा भाई उनकी एक रिश्तेदार युवती को बुरी तरह परेशान कर रहा था। यहां तक उसका रिश्ता भी नहीं हो रहा था। इसलिए डराने की नीयत से उन्होंने इरशाद की दुकान पर फायरिंग की। इरशाद का छोटा भाई मुस्तकीम भी उसके साथ ही मीट की दुकान पर बैठता है। पुलिस शानू की तलाश कर रही है।