फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: The girl, along with her colleagues, beat up the youth left her father after getting 30 thousand rupees transferred online.

दिल्ली: ऑनलाइन कॉलगर्ल सर्च करना पड़ा भारी, युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर पीटा, 30 हजार रुपये मंगवाकर छोड़ा

Thu, 17 Feb 2022 07:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Feb 2022 07:38 PM IST
सार

युवक के पिता ने अपने बैंक खाते से 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया उसके बाद आरोपियों ने युवक को अपने चंगुल से छोड़ा। पीड़ित ने वहां से निकलने के बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी है। 

विज्ञापन
Delhi: The girl, along with her colleagues, beat up the youth left her father after getting 30 thousand rupees transferred online.
हनी ट्रैप - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमन विहार इलाके में ऑनलाइन कॉल गर्ल तलाश कर उससे बात करना एक युवक को भारी पड़ गया। एक युवती युवक को लेकर एक फ्लैट पर पहुंची, जहां उसके तीन सहयोगियों ने युवक की पिटाई की और फिर उससे 50 हजार रुपये खाते में जमा करने के लिए कहा।

विज्ञापन


युवक के पिता ने अपने बैंक खाते से 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया उसके बाद आरोपियों ने युवक को अपने चंगुल से छोड़ा। पीड़ित ने वहां से निकलने के बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी है।

विज्ञापन

ऑनलाइन तलाश रहा था कॉलगर्ल

पीड़ित (34) पश्चिम विहार में रहता है। उसका सैनिटाइजर का कारोबार है। बुधवार दोपहर युवक ऑनलाइन कॉलगर्ल की तलाश कर रहा था। साइट से मिले एक नंबर पर उसकी एक युवती से बात हुई। युवती ने वीडियो कॉल पर उससे बात की और उसे सेक्टर 22 रोहिणी में मिलने के लिए बुलाया। युवक उससे मिलने वहां पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद युवक ने एक बार फिर फोन मिलाया। 

शिकायत के अनुसार, युवती ने उसे प्रेम नगर की तरफ आने के लिए कहा। वहां पहुंचने के बाद एक युवती उससे मिली और उसकी बाइक पर सवार होकर एक मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट पर पहुंची।

युवती ने किसी को फोन किया। कुछ देर बाद एक युवती और दो किन्रर वहां पहुंचे और सभी लोग मिलकर युवक की पिटाई करने लगे। आरोपियों ने युवक से कहा कि अपनी जान बचानी है तो हमारे बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने होंगे। युवक काफी डर गया और अपने पिता को फोन कर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा।

उसने बताया कि उसके पिता ने 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए तब आरोपियों ने युवक को फ्लैट से धक्का मारकर भगा दिया। उनके चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस से घटना की शिकायत की। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed