फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: The fraudster who cheated 24 crores from SBI Bank was arrested 25 thousand reward was announced

दिल्ली: एसबीआई बैंक से 24 करोड़ की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, घोषित था 25 हजार का इनाम

Wed, 02 Mar 2022 11:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 02 Mar 2022 11:20 PM IST
सार

सुरेंद्र यादव ने पत्नी अनीता यादव के साथ वर्ष 2010 में एसबीआई बैंक, चांदनी चौक शाखा में अपने व्यवसाय (विद्युत उपकरण) को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोने के लिए आवेदन किया था।बैंक ने उसे 24 करोड़ रुपये का लोन दे दिया। मगर बाद में आरोपी ने बैंक का लोन नहीं चुकाया।

विज्ञापन
Delhi: The fraudster who cheated 24 crores from SBI Bank was arrested 25 thousand reward was announced
पुलिस गिरफ्त में जालसाज का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एसबीआई बैंक से 24 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी के फर्जी कागजातों से एसबीआई बैंक से 24 करोड़ रुपये का लोन लिया था। जिस प्रॉपर्टी के कागजात असली थे वह विवादित थी। साथ ही कागजात दूसरे बैंकों में गिरवी रखे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार इंस्पेक्टर जयप्रकाश को आर्थिक अपराध शाखा में ठगी के दर्ज मामले में भगोड़ा आरोपी सुरेंद्र यादव के बारे में सूचना मिली थी। ये पता लगा कि आरोपी बैंगलुरु, उत्तराखंड, सहारनपुर (यूपी) व हरियाणा में बार-बार जगह बदलकर छिपकर रह रहा है। जांच के दौरान एसआई सम्राट को सूचना मिली थी कि आरोपी सरेंद्र यादव रेवाड़ी, हरियाणा में छिपा हुआ है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर जयप्रकाश की देखरेख में एसआई सम्राद खाटियान व हवलदार सुधीर की टीम ने 28 फरवरी को रेवाड़ी में दबिश देकर आरोपी गांव पिठानवास, रेवाड़ी हरियाणा निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आर्थिक अपराध शाखा के केस में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी ने एसबीआई बैंक के अलावा जेएण्डके बैंक और सिंडीकेट बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेकर उनके साथ ठगी की है।

सुरेंद्र यादव ने पत्नी अनीता यादव के साथ वित्तीय सहायता के लिए वर्ष 2010 में एसबीआई बैंक, चांदनी चौक शाखा में अपने व्यवसाय (विद्युत उपकरण) को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोने के लिए आवेदन किया था। आरोपी ने खुद को एक कंपनी प्रगति एसोसिएट्स का मालिक बताया। बैंक ने उसे 24 करोड़ रुपये का लोन दे दिया। मगर बाद में आरोपी ने बैंक का लोन नहीं चुकाया।

जब एसबीआई बैंक ने आरोपी सुरेंद्र और उसकी पत्नी अनीता द्वारा जमा किए गए संपत्ति दस्तावेजों की जांच की, तो यह पता चला कि उनके द्वारा जमा किए गए गिरवी रखी गई संपत्ति के दस्तावेज पहले से ही सिंडिकेट बैंक और जेएंडके बैंक के पास गिरवी रखे हुए थे। इनमें से एक प्रॉपर्टी के कागजात विवादित हैं। एसबीआई बैंक मैनेजर की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा में वर्ष 2016 में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था।

किया हुआ है इंजीनियरिंग-एमबीए

सुरेंद्र ने मेकेनिकल इंजीनियर करने के अलावा एमबीए किया हुआ है। पढ़ाई के बाद इसने कुछ समय प्राइवेट नौकरी की और उसके बाद प्रॉपर्टी डिलिंग व कंस्ट्रक्शन कार्य किया। इसकी अनीता से वर्ष 1994 में शादी हुई थी। वह हमेशा अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता था। वर्ष 2004 में उन्होंने अपनी फर्म मेसर्स प्रगति एसोसिएट्स के लिए चीन से बिजली के सामान आयात करना शुरू कर दिया। शुरू में कारोबार अच्छा चल रहा था और कारोबार के विस्तार के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति गिरवी रखकर सिंडिकेट बैंक से कर्ज लिया।

बाद में उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क किया, क्योंकि बैंक ने अधिक ऋण सुविधाओं की पेशकश की। उन्होंने उसी के लिए अपने मित्र की संपत्ति को भी गिरवी रख दिया। इसने एसबीआई से अपनी संपत्ति के दस्तावेज जारी करवाए और धोखे से उसे जेएंडके बैंक के पास गिरवी रख दिया। 2014-2015 में, उसे व्यापार में भारी नुकसान हुआ और वे बैंकों और अन्य व्यक्तियों से लिए गए ऋण को चुका नहीं पाए। उन्होंने और उनकी पत्नी ने बैंकों से बचना शुरू कर दिया और जब बैंकों ने अपने ऋण की वसूली के लिए गिरवी रखी संपत्ति का निपटान करने का फैसला किया, तो की गई धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद इनके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed