फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi temperature will fall by end of week increase cold fog will remain on Wednesday

दिल्ली: सप्ताह के अंत तक कम होगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, बुधवार को छाया रहेगा कोहरा 

Tue, 09 Nov 2021 09:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 09:15 PM IST
सार

विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रह सकता है। सप्ताह के अंत तक तापमान में कमी आनी शुरू होगी। 

विज्ञापन
delhi temperature will fall by end of week increase cold fog will remain on Wednesday
Gorakhpur cold - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद मैदानी इलाकों में भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी होगी। इससे दिन में गर्मी की तपिश कम होने के साथ रात में ठिठुरन का अहसास बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 28.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 38 से 89 फीसदी दर्ज किया गया। दिनभर धूप छाई रही, लेकिन धूप की तपिश कम रही। शाम होते ही वातावरण में हल्की ठंडक का अहसास बढ़ गया। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रह सकता है। सप्ताह के अंत तक तापमान में कमी आनी शुरू होगी। इस कड़ी में 15 नवंबर तक अधिकतम पारा 26 व न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 13 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 5:30 बजे
सूर्योदय का समय: 6:40 बजे

सुबह के समय दिल्ली की सड़कों पर कोहरा छाया रह सकता है। वातावरण में नमी का स्तर अधिक रहने की वजह से मध्यम स्तर तक का कोहरा दर्ज हो सकता है। दिन में मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी व सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed