फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Teenager killed by stabbing on a minor issue

Delhi News : मामूली बात पर चाकू घोंपकर किशोर की हत्या, एक सप्ताह पहले सड़क पर हुआ था झगड़ा

Mon, 28 Nov 2022 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 04:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi : Teenager killed by stabbing on a minor issue
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

ज्योति नगर इलाके में मामूली बात पर सावन (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जांच में पुलिस को पता चला है कि एक सप्ताह पूर्व सावन का एक युवक से झगड़ा हो गया था। आरोपी ने नशे की हालत में गाली-गलौज और मारपीट की थी। बाद में उसे देख लेने की भी धमकी दी थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एक बार फिर उसे धमकाया था। शनिवार को युवक ने सावन के पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सावन परिवार के साथ सी-ब्लॉक, मीत नगर में रहता था। परिवार में मां राजेश देवी, भाई रवि के अलावा पांच बहनें हैं। 
विज्ञापन


छह साल पहले सावन के पिता मुकेश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पिता एमसीडी में नौकरी करते थे, उनके बदले पत्नी को एमसीडी में नौकरी मिल गई थी। रवि ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सावन घर से घूमने की बात कर निकला था। जैसे ही वह सबोली हॉल्ट के पास पहुंचा तो आरोपी उसे मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली कहासुनी के दौरान आरोपी ने सावन के पेट में चाकू मार दिया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सावन को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक सप्ताह पूर्व सावन का आरोपी से झगड़ा हुआ था। मारपीट करने के बाद आरोपी ने सावन को खत्म करने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed