फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Team will reach for the safety of women passengers as soon as they press the panic button

दिल्ली: पैनिक बटन दबाते ही महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पहुंचेगी टीम  

Tue, 17 Nov 2020 08:54 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 17 Nov 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Team will reach for the safety of women passengers as soon as they press the panic button
डीटीसी बस

दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) बसों में सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द ही नई वैन तैनात की जाएंगी। पैनिक बटन दबते ही, वैन में मौजूद टीम को इसकी सूचना मिल जाएगी। इससे जल्द से जल्द महिला यात्री को मदद मिल सकेगी। इसके लिए 20 वैन खरीदी गई हैं।

विज्ञापन


बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन भी लगे हैं। पुरानी बसों में खराब होने वाले पैनिक बटन को फिर से दुरस्त किया गया है ताकि महिलाएं जब भी इसकी जरूरत महसूस करें, इस्तेमाल किया जा सके।  सूत्रों के मुताबिक आईजीएल के सहयोग से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी(सीएसआर)के तहत इको वैन को महिलाओं की सुरक्षा में लगाया जाएगा। इसमें डीटीसी कर्मियों के साथ -साथ मार्शल भी होंगे ताकि किसी भी स्थिति में महिलाओं को सुरक्षा मुहैया की जा सके। 
विज्ञापन


महिलाओं को नहीं सताएगी चिंता
एक साल पहले महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क सफर की शुरुआत की गई थी। इससे महिलाओं को न केवल आर्थिक राहत मिली बल्कि बसों में महिला यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। अब सुरक्षा के लिए नई सुविधा दी जा रही है ताकि डीटीसी बसों में सफर के दौरान महिला यात्रियों को सुरक्षा की चिंता न सताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed