फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Suspect caught at Delhi airport 163 grams of diamonds found during investigation, CISF took action

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया संदिग्ध, जांच में मिले 163 ग्राम हीरे, सीआईएसएफ ने की कार्रवाई

Thu, 05 Sep 2024 06:56 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 05 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने सुरक्षा जांच के दौरान दो यात्रियों के पास से कुल 163 ग्राम हीरे बरामद किए जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Delhi Suspect caught at Delhi airport 163 grams of diamonds found during investigation, CISF took action
जांच में मिले 163 ग्राम हीरे - फोटो : ANI

विस्तार

4 अगस्त को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर सीआईएसएफ कर्मियों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की जब उन्होंने सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की कमर बेल्ट में छुपाए गए लगभग 80 ग्राम वजन के हीरे का पता लगाया। यह यात्री इस्तांबुल के लिए उड़ान भर रहा था और उसकी पहचान जितेंद्र फारसियो के रूप में हुई।

विज्ञापन


सीआईएसएफ की सतर्कता ने मामले को और गंभीरता से लिया और इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और सीमा शुल्क अधिकारियों को दी गई। यात्री के मोबाइल फोन की गहन जांच और सावधानीपूर्वक पूछताछ के बाद पता चला कि उसके साथी एम अनुज पाटिल भगवान जो उसी उड़ान से यात्रा कर रहा था। के पास भी हीरे थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस यात्री का पता लगाया गया और उसे रोका गया। उसके हैंडबैग की जांच करने पर लगभग 83 ग्राम वजन के हीरे बरामद किए गए।
विज्ञापन


इस प्रकार दोनों यात्रियों के पास से कुल मिलाकर 163 ग्राम वजन के हीरे बरामद हुए जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। सीआईएसएफ ने इन हीरों को सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया है। जो अब मामले की आगे की कार्रवाई करेंगे। इस बड़ी सफलता ने एयरपोर्ट सुरक्षा की सख्ती और प्रभावशीलता को दर्शाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed