फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi some goons attempt to run scorpio on delhi police cops two arrested

दिल्लीः झगड़े के कॉल पर गए पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 08 Feb 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Delhi some goons attempt to run scorpio on delhi police cops two arrested
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के उत्तरी रोहिणी इलाके में झगड़े की कॉल पर गए पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों को अपने बचाव में कार के टायरों पर गोलियां चलानी पड़ी। आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्र्मी समेत दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को शुक्रवार रात सेक्टर आठ रोहिणी में झगड़े की कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां नाहरपुर गांव निवासी एंजिल यादव का रुपये की लेन-देने को लेकर मोहित छाबड़ा से झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन


मोहित व उसके सहयोगी एंजिल को पीट रहे थे। पुलिस ने मोहित व उसके सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी और उसके सहयोगी भागकर स्कॉर्पियो कार पर सवार हो गये। बदमाशों ने हवलदार मोहित, पुनीत, और सिपाही संदीप पर कार चढ़ाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाने के लिए कार के पहिए पर चार गोली चला दी। लेकिन गोलीबारी में टायर को कोई नुकसान नहीं हुआ। आरोपी मोहित व उसके सहयोगी वहां से फरार हो गये। बदमाशों को पकड़ने के प्रयास के दौरान हवलदार पुनित और एंजिल यादव घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने एक टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि मोहित के साथ उसके अन्य दो सहयोगी सन्नी और राजेश था। पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर पीतमपुरा निवासी राजेश और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीतमपुरा निवासी मोहित छाबड़ा की तलाश कर रही है।


मोहित पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट समेत 16 मामले दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है। वहीं सन्नी पर चार मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी की कार में स्पेशल टायर लगे थे, जिसपर चार गोली चलाने पर भी नुकसान नहीं हुआ। इसकी जांच करायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed