Delhi:राजधानी में डेंगू के मामलों में मामूली गिरावट, आंकड़ा 300 पार, 304 नए मामले आए सामने
डेंगू के अलावा मलेरिया के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में इस सप्ताह मलेरिया के 12 मामले आ चुके हैं। इस साल मलेरिया के 194 मामले आ चुके हैं जो 2020 के बाद सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली नगर निगम के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली में डेंगू के 304 नए मामले सामने आए। जबकि पिछले सप्ताह 314 मामले सामने आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते डेंगू के केस में गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह एनडीएमसी क्षेत्र में 12 और निगम क्षेत्र में 208 मामले सामने आए। दिल्ली में अभी तक 1876 मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले 4 सालों में सबसे ज्यादा है।
डेंगू के अलावा मलेरिया के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में इस सप्ताह मलेरिया के 12 मामले आ चुके हैं। इस साल मलेरिया के 194 मामले आ चुके हैं जो 2020 के बाद सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली नगर निगम के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली में डेंगू के 304 नए मामले सामने आए। जबकि पिछले सप्ताह 314 मामले सामने आए थे।
इस साल अभी तक 1876 मामले सामने आ चुके हैं। अक्टूबर माह में अभी तक 939 मामले सामने आए। वहीं मलेरिया के इस सप्ताह 12 मामले सामने आए। दिल्ली में अभी तक मलेरिया के 194 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि इस सप्ताह चिकनगुनिया के 6 मामले समाने आए। अभी तक 38 मामले सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले 4 सालों में सबसे कम है।