{"_id":"632cea60c9eba437e36aedc5","slug":"delhi-sketch-artist-arrested-for-posting-obscene-photo-of-du-student-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : डीयू की छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर स्केच आर्टिस्ट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : डीयू की छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर स्केच आर्टिस्ट गिरफ्तार
Fri, 23 Sep 2022 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 04:36 AM IST
सार
Delhi : उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने डीयू की एक छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में एक स्केच आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद तंजीम अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने डीयू की एक छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में एक स्केच आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद तंजीम अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी ने छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो मंगा ली। छात्रा की जब आरोपी से मुलाकात हुई तो उसे पता चला कि आरोपी के मोबाइल में और भी लड़कियों की फोटो और वीडियो हैं। इस पर छात्रा ने आरोपी से संबंध खत्म कर लिया तो आरोपी ने गुस्से में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल व सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों डीयू के एक नामी कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी।
पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2022 में उसकी इंस्टाग्राम के जरिये स्केच आर्टिस्ट से दोस्ती हुई थी। युवक के सोशल मीडिया पर काफी दोस्त थे। आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध करने का झांसा दिया। छात्रा उससे चैट करने लगी। आरोपी ने छात्रा से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो मंगा ली। इसके बाद दोनों मिले। छात्रा ने आरोपी का मोबाइल चेक किया तो उसमें उसके अलावा कई अन्य लड़कियों की फोटो और वीडियो मौजूद थे।
विज्ञापन
छात्रा ने उसके बारे में पूछा तो आरोपी भड़क गया। इससे नाराज छात्रा ने उससे दोस्ती खत्म कर ली। इस बात पर आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए।
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है। उसने इसी साल जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के एडमिशन का टेस्ट दिया था। उसका बायोटेक्नालॉजी प्रथम वर्ष में दाखिला हुआ था।