फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Service medal to 26 personnel of Delhi Police on the occasion of Republic Day

Delhi : गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 26 कर्मियों को सेवा पदक, दो अधिकारियों को राष्ट्रपति सम्मान

Thu, 26 Jan 2023 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 01:50 AM IST
सार

स्पेशल सेल में तैनात एसीपी ललित मोहन नेगी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई सुंदर गौतम, एसआई शमशेर सिंह, एसआई रघुवीर सिंह, एएसआई मनोज भाटी और एएसआई शाजाद खान को गेलेंट्री अवार्ड दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi: Service medal to 26 personnel of Delhi Police on the occasion of Republic Day
demo pic...

विस्तार

दिल्ली पुलिस के 26 कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक एसीपी समेत सात अधिकारियों को गेलेंट्री अवार्ड(वीरता पुलिस पदक) देने की घोषणा की गई है। स्पेशल सेल में तैनात एसीपी ललित मोहन नेगी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई सुंदर गौतम, एसआई शमशेर सिंह, एसआई रघुवीर सिंह, एएसआई मनोज भाटी और एएसआई शाजाद खान को गेलेंट्री अवार्ड दिया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रेमनाथ व एसीपी सुनीता शर्मा को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 17 पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार एसीपी ललित मोहन नेगी की टीम ने आनंदमयी मार्ग पर दो बदमाशों को 17 फरवरी, 2020 को घेर लिया था। एसीपी ललित मोहन नेगी ने जिप्सी से बदमाशों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। टक्कर से बदमाश नीचे गिर गए। कुछ देर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। गोलियां एसीपी ललित मोहन नेगी, एसआई सुंदर गौतम, एसआई रघुवीर और शमशेर की बूलट प्रूफ जैकेट में लगीं। ये पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। इन पुलिस अधिकारियों को इस बहादुरी पूर्ण कार्य के लिए गेलेंट्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है। एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में एसआई मनोज भाटी(उस समय एएसआई) व शजाद खान ने बहादुरी दिखाते हुए सात दिसंबर को आतंकी गुरजीत सिंह उर्फ भा और सुखदीप सिंह उर्फ भूरा को सात दिसंबर, 2020 को बहादुरी दिखाते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसीपी प्रदीप कुमार(उस समय इंस्पेक्टर) किसान आंदोलन के समय अलीपुर थानाध्यक्ष थे। उस समय उन पर एक प्रदर्शनकारी ने तलवार से हमला कर दिया था। उस दौरान प्रदीप कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए न केवल अपनी जान बचाई, जबकि कई ग्रामीणों की जान बचाई थी। आरोपी ग्रामीणों के पीछे तलवार लेकर भागा था। प्रदीप कुमार ने उसे पकड़ लिया। उन्हें इस कार्य के लिए गेलेंट्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक 
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रेमनाथ व एसीपी सुनीता शर्मा को देने की घोषणा की गई है। उन्होंने वर्ष 2010 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में बतौर डीसीपी रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह गृहमंत्रालय में सलाहकार भी रहे।


17 अफसरों व पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक
दिल्ली पुलिस के 17 अफसर व पुलिसकर्मियों को दिया गया सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया गया है। इन अफसर व पुलिसकर्मी हैं-एसीपी सतविंदर सिंह, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर जसविंदर कौर, एसीपी मुकेश राठी, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, एसीपी जसविंदर कौर, इंस्पेक्टर शिवचरण मीणा, एसआई जय भगवान, हवलदार मालाराम, एसआई विनय कुमार, एसआई राजेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर जावेद हुसैन, इंस्पेक्टर निर्मल कुमार, एसआई सतेंद्र कुमार, एसआई राजेंद्र कुमार शर्मा, महिला एसआई सावित्रा और एसआई रोहिताश हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed