{"_id":"63c74978d28a99075551148f","slug":"delhi-security-increased-in-metro-premises-for-republic-day-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : गणतंत्र दिवस को लेकर मेट्रो परिसरों में सुरक्षा बढ़ी, कई जगहों पर हो रही है दो बार जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : गणतंत्र दिवस को लेकर मेट्रो परिसरों में सुरक्षा बढ़ी, कई जगहों पर हो रही है दो बार जांच
Wed, 18 Jan 2023 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मेट्रो परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके तहत मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश के दौरान होने वाली सुरक्षा जांच भी कई जगहों पर दो बार की जा रही है। किसी भी यात्री पर शक होने पर दोबारा बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय लग सकता है। ऐसे में किसी भी सफर पर रवाना होने से पहले अतिरिक्त समय लेकर चलें। मेट्रो स्टेशन और बाहर भी सुरक्षा व सतर्कता के लिहाज से घोषणाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन