फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Sadar Bazar will become a model market shutters of shops will be seen in one color

दिल्ली का सदर बाजार बनेगी मॉडल मार्केट: एक रंग में नजर आएंगे दुकानों के शटर, सफाई व्यवस्था होगी दमदार

Fri, 23 Jul 2021 09:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Jul 2021 09:01 PM IST
सार

स्थानीय पार्षद और पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि सदर बाजार को मॉडल मार्केट बनाने में मार्केट एसोसिएशन और विभिन्न एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, निगम अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है।

विज्ञापन
Delhi Sadar Bazar will become a model market shutters of shops will be seen in one color
सदर बाजार - फोटो : twitter/ Syed Suhail

विस्तार

दिल्ली के सदर बाजार को मॉडल मार्केट के रूप में तब्दील किया जाएगा। बाजार के अंदर सभी दुकानों के एक सामान बोर्ड होंगे, सभी दुकानों के शटर एक रंग के होंगे और सभी दुकानों के बाहर उचित दूरी पर डस्टबिन रखे होंगे।
विज्ञापन


यह पूरा मार्केट प्लास्टिक फी होगा। सदर बाजार को मॉडल मार्केट बनाने की शुरुआत आयरन व हार्डवेय मार्केट तेलिवाडा से जल्द ही शुरू किया जाएगा। 

स्थानीय पार्षद और पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि सदर बाजार को मॉडल मार्केट बनाने में मार्केट एसोसिएशन और विभिन्न एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, निगम अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है। 
विज्ञापन


जय प्रकाश ने बताया कि बाजार को प्रतिदिन दो बार साफ किया जाएगा। सदर बजार भारत के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। यहां भारी तादाद में लोग खरीदारी करने आते हैं। सदर बाजार के अन्तर्गत प्रत्येक मार्केट के प्रवेश द्वार पर उत्तरी निगम द्वारा सूचनापट्ट लगाया जाएगा। सूचनापट्ट पर संबंधित अधिकारियों के नाम व टेलीफोन नंबर लिखे होंगे। बाजार में एक उचित दूरी पर पुलिस पिकेट भी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed