{"_id":"6198263ac26fcd0385261078","slug":"delhi-s-sadar-bazar-police-station-number-one-in-the-country-in-mha-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : दिल्ली का सदर बाजार थाना देश में नंबर वन, दूसरे पर उड़ीसा का गंगापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : दिल्ली का सदर बाजार थाना देश में नंबर वन, दूसरे पर उड़ीसा का गंगापुर
Sat, 20 Nov 2021 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Nov 2021 04:03 AM IST
सार
इसमें करीब 20 मापदंडों के तहत देश के थानों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतिस्पर्धा में दिल्ली के सदर थाने को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने थानों में पुलिसिंग को बेहतर बनाने और सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू की थी। इसमें करीब 20 मापदंडों के तहत देश के थानों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतिस्पर्धा में दिल्ली के सदर थाने को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
देश से सभी थानों में दिल्ली का सदर थाना नंबर एक पर रहा। वहीं दूसरे नंबर पर ओडिशा के गंजम जिले के गंगापुर का थाना रहा। इनके अलावा तीसरे नंबर पर हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां थाने ने तीसरा नंबर हासिल किया। दिल्ली के सदर थाने को पहला स्थान मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
पुलिस की गुणवत्ता में सुधार लाने और पुलिस थानों को लोगों के अनुकूल बनाने के मुख्य उद्देश्य के साथ केंद्र ने देश भर के पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का एक समान मॉडल अपनाया है। अंकन प्रणाली से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल अंक का लगभग 20 प्रतिशत नागरिकों से पुलिस स्टेशन के बारे में प्रतिक्रिया पर आधारित होता है।
विज्ञापन
9 नवंबर को गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को एक पत्र में बताया कि सदर बाजार को देश भर के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों में से एक के रूप में चुना गया है। पत्र में गृह मंत्रालय ने बताया कि तीनों स्टेशनों के एसएचओ को 19 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए लखनऊ पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहना होगा।
जानकारी के अनुसार 1861 में बना उत्तरी दिल्ली में सदर बाजार पुलिस स्टेशन दिल्ली के सबसे पुराने पुलिस स्टेशनों में से एक है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 7 रुपये के तेल की चोरी के लिए स्टेशन में पहली प्राथमिकी 31 दिसंबर, 1861 को दर्ज की गई थी। तब दिल्ली में केवल पांच स्टेशन थे - सब्जी मंडी, महरौली, कोतवाली, मुंडका और सदर बाजार। आज लगभग 200 पुलिस स्टेशन हैं।