फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi's first covid care center started near GTB Hospital

दिल्ली का पहला आईसीयू कोविड सेंटर हुआ शुरू, 15 मरीज हुए भर्ती

Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
delhi's first covid care center started near GTB Hospital
नई दिल्ली। देर से ही सही लेकिन अब कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए परेशानी थोड़ी कम जरूर होगी। गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए दिल्ली का पहला आईसीयू कोविड सेंटर शुरू हो चुका है। बुधवार रात तक यहां 15 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े जीटीबी अस्पताल के पास रामलीला मैदान पर इस 500 बिस्तर की क्षमता वाले कोविड आईसीयू सेंटर को तैयार किया है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक सेंटर लोकनायक अस्पताल के पास रामलीला मैदान में तैयार किया जा रहा है। वहां भी 500 आईसीयू बेड हैं। यहां प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिये खरीदे गए पोर्टेबल वेंटिलेटर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज अगर गंभीर हालत में हैं तो उसे अस्पताल के आपातकालीन विभाग से यहां कोविड सेंटर के लिए रेफर किया जाएगा। अस्पताल से चंद मीटर दूर स्थित इस आईसीयू कोविड सेंटर को मंगलवार रात तक शुरू कर दिया था। बुधवार को यहां मरीजों की भर्ती शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि पहले की तुलना में अब यहां ऑक्सीजन बेड ज्यादा खाली हैं। मंगलवार की रात ही यहां 20 ऑक्सीजन बेड खाली थे जिनमें रात 11 बजे एक मरीज को भर्ती किया गया।
आईसीयू कोविड केंद्र शुरू होने से मरीजों और दिल्ली के परिवारों को काफी राहत मिलने वाली है। बीते डेढ़ महीने से राजधानी के अस्पतालों में बिस्तरों का संकट होने से कई मरीजों की ऑक्सीजन की कमी या फिर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। इनकी संख्या सरकारी आंकड़ों की तुलना में कहीं अधिक है।

बीते एक सप्ताह से राजधानी में आईसीयू बेड की मांग भी काफी बढ़ गई है। दिल्ली का मरीज हापुड, संभल, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद, पलवल और मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर तक जाकर भर्ती हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed