फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Route change from 29 to 36 of DTC buses during the winter session of Lok Sabha

दिल्ली : लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 29 से डीटीसी की 36 बसों के रूट में बदलाव

Sat, 27 Nov 2021 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 05:22 AM IST
सार

तीन हफ्ते के लिए बंद कर दी जाएंगी चार सड़कें। 

विज्ञापन
Delhi: Route change from 29 to 36 of DTC buses during the winter session of Lok Sabha
dtc bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 29 नवंबर से तीन सप्ताह के लिए दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) 36 बसों के रूट में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत सुनहरी मस्जिद से रफी मार्ग, संसद मार्ग, रेड क्रॉस रोड, इम्तियाज खान मार्ग को बसों के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


लोकसभा के निदेशक(सुरक्षा) और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के बाद डीटीसी ने रूट में बदलाव का फैसला लिया है। अकबर रोड़, जनपथ, कनॉट सर्कल तथा केन्द्रीय टर्मि की ओर जाने वाली बसें खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग के बाद आगे अपने रूट पर दोनों तरफ आवागमन कर सकेंगी। डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस मिन्हास की ओर से यह बयान जारी किया गया है। इसके तहत डेस्टिनेशन सर्विस की बसें भी कृषि भवन के बजाय अब नेशनल म्यूजियम से आएंगी-जाएंगी। 
विज्ञापन


29 से बसों के रूट में किए जा रहे हैं ये बदलाव 

  • रूट संख्या 610, 610बी, 630 और 680 के मौजूदा रूट में बदलाव किया जाएगा। बसें राजाजी मार्ग से कृष्णा मेनन मार्ग गोल चक्कर के बजाय अकबर रोड, जनपथ, कनॉट प्लेस, बाबा खडक सिंह मार्ग, पंडित मार्ग से आवागमन करेंगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रूट संख्या 89 और 540 की बसें अब अकबर रोड गोल चक्कर से मार्ग बदलकर अकबर रोड, जनपथ, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग के बाद पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। 
  • रूट संख्या 970, 970ए, 970 सी अब जनपथ मौलाना आजाद रोड क्रॉसिंग के बजाय जनपथ रोड, कनॉट प्लेस, बाब खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग और इससे आगे निर्धारित रूट पर चलेंगी। 
  • रूट संख्या 604, 620, 632, 781 की बसें राजाजी मार्ग से कृष्ण मेनन मार्ग के बजाय अकबर रोड राउंड अबाउट, अकबर रोड, जनपथ, कनॉट प्लेस और इसके बाद पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। 
  • रूट संख्या 720, 783 की बसें भी राजाजी मार्ग, अकबर रोड, राउंड अबाउट, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस और इससे आगे पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। 
  • रूट संख्या 47ए, 410,980 अब जनपथ रोड, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग और इससे आगे तयशुदा रूट पर ही चलेंगी। 
  • रूट संख्या 166,181,181ए,19 और 400 अब जनपथ रोड, कनॉट प्लेस और इसके बाद अपने निर्धारित रूट पर ही चलेंगी
  • रूट संख्या 433, 460, 490, 500,520 की बसें अब अकबर रोड राउंड अबाउट, अकबर रोड, जनपथ रोड, कनॉट प्लेस के बाद आगे पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। 
  • 270,310,391,740, 740ए, 740बी, 740 एक्सटेंशन, 770ए अब अशोक रोड, गोल डाकखाना, पंडित पंत मार्ग और इससे आगे पूर्व निर्धारित रूट पर चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed