फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi riots nine accused convicted

Delhi : दिल्ली दंगे के नौ आरोपी दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने बहुचर्चित मामले में सुनाया बड़ा फैसला

Wed, 15 Mar 2023 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 02:28 AM IST
सार

आरोपियों में मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद शोएब, शाहरुख, राशिद, आजाद, अशरफ, परवेज, मोहम्मद फैजल व मोहम्मद राशिद शामिल हैं। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि हिंदू समुदाय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से हंगामा किया गया था।

विज्ञापन
Delhi riots nine accused convicted
दिल्ली दंगा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली दंगों के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए नौ आरोपियों को दोषी करार दिया है। आरोपियों में मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद शोएब, शाहरुख, राशिद, आजाद, अशरफ, परवेज, मोहम्मद फैजल व मोहम्मद राशिद शामिल हैं।

विज्ञापन


न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि हिंदू समुदाय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से हंगामा किया गया था। न्यायालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर जो भी आरोप लगाए हैं, वे सभी पूरी तरह साबित होते हैं। आरोपी एक झुंड का हिस्सा बने थे। 
विज्ञापन


सांप्रदायिक भावना से भरे उस झुंड का सिर्फ एक उद्देश्य था कि हिंदू समुदाय की संपत्तियों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जाए। इस दौरान पुलिस की ओर से लगातार पीछे हटने की अपील की गई, लेकिन उन्मादियों के झुंड ने दंगा जारी रखा। कोर्ट ने यह फैसला दंगा पीड़ित रेखा शर्मा की याचिका पर सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा पर बहस 29 मार्च को
विशेष लोक अभियोजक डीके भाटिया ने कहा, कोर्ट ने इन दोषियों की सजा पर बहस के लिए 29 मार्च की तारीख तय की है। कोर्ट ने फैसले में यह भी कहा कि इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल हरि बाबू की गवाही को काटने वाला कोई तथ्य मौजूद नहीं है। हरि बाबू ने भीड़ में इन आरोपियों की पहचान की थी। कोर्ट ने कहा, ड्यूटी पर मौजूद एक और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की गवाही पर संदेह करने का भी कारण नहीं है।


याचिकाकर्ता ने लगाया था आगजनी, संपत्ति लूट का आरोप
रेखा शर्मा ने याचिका में आरोप लगाया था कि दंगे के दौरान 24-25 फरवरी को भीड़ ने उनके घर पर हमला बोल दिया था। उनके घर का सामान लूटा गया। ऊपर वाली मंजिल पर बने कमरों में आग लगा दी गई थी। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। लंबी जद्दोजहद के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता के दावों को सही माना और आरोपियों को दोषी करार दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed