{"_id":"60301eee8ebc3ee91c7ffd52","slug":"delhi-riot-arrest-of-accused-after-scientific-investigation-ashram-news-noi5667273139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दंगा : वैज्ञानिक जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दंगा : वैज्ञानिक जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों में पुलिस ने अब तक 400 मामलों में 755 प्राथमिकी दर्ज कर 1,818 लोगों को गिरफ्तार किया है। दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 581 लोग जख्मी हुए थे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने जांच को वैज्ञानिक बताते हुए पूरी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जांच में नई तकनीक का सहारा लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाकर ही उसे गिरफ्तार किया गया। इसमें 231 लोगों को सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से दबोचा गया। इनमें 137 फेस रिकग्निशन और 94 को ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से पहचान कर गिरफ्तार किया गया। बाकी कुछ को मौके से और कुछ को पूछताछ कर उनके खिलाफ सुबूत जुटाकर दबोचा गया।
-----
पुलिस ने इन तकनीकों का लिया सहारा
. वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद फेशियल रिकग्निशन की मदद से पहचान।
. जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डिलीट डाटा को रिकवर करके आरोपी पहचाने गए।
. जियो लोकेशन की मदद से आरोपियों के मौके पर मौजूद रहने का पता लगाना।
. ड्रोन मैपिंग और क्राइम सीन रीक्रिएट करके पहचाने गए आरोपी।
. डीएनए फिंगर प्रिंटिंग
. ई-वाहन डाटा की मदद।
. आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी के बाद।
. एफएसएल, लोगों से मिले वीडियो फोटो और लिखाई की मदद।
----
सबसे अधिक खजूरी और सोनिया विहार में कम दर्ज हुए मामले
पुलिस ने सबसे अधिक 153 मामले खजूरी खास में दर्ज किए। भजनपुरा में 137, गोकुलपुरी में 118, करावल नगर में 91, जाफराबाद में 79, दयालपुर में 76, ज्योति नगर में 35, वेलकम में 26, न्यू उस्मानपुर में 24, शास्त्री नगर में10 और सोनिया विहार में पांच मामले दर्ज किए गए।