{"_id":"61ed4d628b088d11f25b9b3d","slug":"delhi-reports-9197-new-corona-cases-13510-recoveries-and-34-deaths-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: दिल्ली में आए कोरोना के 9197 नए मामले, 34 की मौत, संक्रमण दर 13 फीसदी के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: दिल्ली में आए कोरोना के 9197 नए मामले, 34 की मौत, संक्रमण दर 13 फीसदी के पार
Sun, 23 Jan 2022 06:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:13 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 69022 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 58697 आरटीपीसीआर व 10325 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। कोविड अस्पतालों में 2342 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में नए मामलों के साथ मौत के आकड़ों में कमी आई है। रविवार को दिल्ली में 9197 मामले मिल हैं, वहीं 34 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को 11486 मामले मिले थे साथ ही 45 मौतें हुई थीं, जो इस लहर में अब तक की सबसे अधिक मौतें थीं। इन सबके बीच राहत की बात यह है कि संक्रमण दर घटकर 13.32 फीसदी हो गई है, जबकि इससे एक दिन पहले यह 16.36 फीसदी थी। रविवार को 13510 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 69022 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 58697 आरटीपीसीआर व 10325 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। कोविड अस्पतालों में 2342 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन