फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi reports 25462 new corona cases and 161 deaths on sunday

कोरोना से हाहाकार: दिल्ली में मिले 25 हजार से अधिक नए मामले, 161 मरीजों की मौत

Sun, 18 Apr 2021 08:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 08:27 PM IST
सार

रविवार को दिल्ली में 25,642 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 161 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
delhi reports 25462 new corona cases and 161 deaths on sunday
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच रविवार को एक दिन में ही रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी। संक्रमण की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में ही इतने अधिक लोग स्वस्थ हुए। हालांकि, दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामलों के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 25,462 लोग संक्रमित हुए हैं और 161 लोगों की मौत हुई। चिंता की बात यह है कि संक्रमण दर भी बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई है। वहीं, कोरोना से होने वाली कुल मौत का आंकड़ा भी 12 हजार के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 20,159 लोग स्वस्थ हुए। इससे पहले शनिवार को भी 15 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए थे। हालांकि, जिस हिसाब से संक्रमित बढ़ रहे हैं, उसके मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या कम है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 8,53,460 पहुंच गई है। इसमें से 7,66,398 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 12,121 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते एक माह में ही एक हजार से ज्यादा लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। संक्रमण से मृत्युदर 1.42 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 5.26 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 74,941 हो गई है।इसमें से 13,787 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 34,938 रोगियों उपचार हो रहा है और कोविड केंद्रों में 638 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 85.620 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 56,015 और रैपिड एंटीजन प्रणाली से 29,605 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 62 लाख 80 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 13259 हो गई है। है।
विज्ञापन
विज्ञापन


67,448 लोगों का हुआ टीकाकरण
अधिक लोगों को टीका लगाया गया। अब तक करीब 25 लाख ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 700 से अधिक केंद्रों पर चले टीकाकरण कार्यक्रम में कुल 67,448  लोगों को टीका लगाया गया। कुल टीकाकरण में 54,306 को पहली व 13,142 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 25,65,918 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed