फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi reports 1072 new covid 19 cases 3725 recoveries and 117 deaths in the last 24 hours

दिल्ली में कोरोना: गुरुवार को सामने आए 1072 नए मामले, 117 की हुई मौत, पॉजिटिविटी रेट 1.53 फीसदी

Thu, 27 May 2021 04:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 May 2021 04:43 PM IST
सार

हालांकि अभी तक जो चिंताजनक बात बनी हुई है वह संक्रमित लोगों की हो रही मौत है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 117 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।

विज्ञापन
delhi reports 1072 new covid 19 cases 3725 recoveries and 117 deaths in the last 24 hours
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले तेजी से कम हो रहे है। 22 मार्च के बाद पहली बार 1100 से कम संक्रमित पाए गए है। संक्रमण दर भी घटकर 1.53 फीसदी हो गई है। यानी, अब 100 लोगों की जांच में 2 से भी कम संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि, संक्रमितों की घटती संख्या के मुकाबले मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में 117 मौतें हुई हैं, जो संक्रमितों के मुकाबले काफी ज्यादा है। इससे पहले जब 1100 से कम मामले आए थे। उस दौरान सिर्फ 4 से 5 लोगों की मौत हो रही थी।इस हिसाब से देखें तो मौत के आंकड़े करीब 23 गुना ज्यादा है। 

विज्ञापन

   
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 3725 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में अभी तक 14,22,549 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13,82,359 स्वस्थ हो गए हैं। अबतक कुल 23812 मौतें हो चुकी है। मृत्युदर 1.67 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीज फिलहाल 16,378 रह गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 6,473 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर केद्रों में 316 और होम आइसोलेशन में 8,247 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 70,068 जांच हुई, जिसमें 1.53 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर से 49,348 और रैपिड एंटीजन से 20,720 टेस्ट हुए। अभी तक 1 करोड़ 90 लाख 9 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कम हो रही है संक्रमण दर
तारीख संक्रमण दर (फीसदी में)
1 मई 28.33 
02 27.13
05 26.73
08 23.34
11 17.76
14 12.40
18 6.89
21 4.76
22 3.13
27 1072

संक्रमितों के मुकाबले मौतों में कमी नहीं
तारीख मौतें
01मई 412
03 448
06 335
09 273
12 300
15 337
18 265
22 182
27 117

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed