{"_id":"61a8e1b4d990f45c2b72aa22","slug":"delhi-records-season-lowest-maximum-temperature-at-19-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, आज भी हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, आज भी हो सकती है हल्की बारिश
Fri, 03 Dec 2021 02:48 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:48 AM IST
सार
गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है। इस सीजन का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है।
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरते दिखे शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही उत्तरी भारत का मौसम पूरी तरह से बदल गया हैै। सूरज के बादलों में छिपने के बाद जहां पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश होने लगी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही, जिससे दिन का पारा 19.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो बीते 10 वर्षों के साथ इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पहले 2011 में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 6 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, दिनभर बादल घिरे रहने के कारण अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री तक खिसका, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
हालांकि, इसे शीत दिन घोषित नहीं किया जा सकता। क्योंकि, मैदानी इलाकों में शीतलहर घोषित करने के लिए न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए, जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम के बदले मिजाज के कारण सुबह से ही कोहरे की चादर छाए रहने की वजह से दृश्यता का स्तर भी कम रहा। पालम हवाई अड्डे पर सुबह 10 बजे दृश्यता का स्तर 700 से 800 मीटर रहा। दोपहर एक बजे तक यह 1200 मीटर तक पहुंचा। वहीं, हल्की बारिश के दौरान फिर से दृश्यता कम होकर 500 से 800 मीटर दर्ज की गई।
हल्की बारिश की बीच हवा की रफ्तार पांच से 10 किमी प्रति घंटा रही, जिससे घरों से बाहर निकले लोग ठिठुरते नजर आए। सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह दृश्यता का स्तर 600 से 800 मीटर के साथ खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। शाम होते ही सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से समूचे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला है। अगले सप्ताह तक जहां हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी का दौर बना रहेगा वहीं, मैदानी इलाकों में शामिल चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।
लगातार बादल छाए रहने व बारिश होने का कारण अगले सप्ताह में तेजी से पारा गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 70 से 95 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।