{"_id":"61fbed2dfef0f8093629b8f7","slug":"delhi-records-2668-new-corona-cases-and-13-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: एक महीने बाद दिल्ली में कोरोना से हुई मौत में आई कमी, गुरुवार को मिले 2668 नए कोरोना केस, 13 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: एक महीने बाद दिल्ली में कोरोना से हुई मौत में आई कमी, गुरुवार को मिले 2668 नए कोरोना केस, 13 की मौत
Thu, 03 Feb 2022 08:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:26 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 2668 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 3895 मरीजों को छुट्टी मिली है। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महीने बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हुई मौत में कमी आई है। वहीं पिछले एक दिन में फिर से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। इनके अलावा दैनिक संक्रमण दर में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 2668 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 3895 मरीजों को छुट्टी मिली है। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में बीते पांच जनवरी से रोजाना इससे अधिक मरीजों की मौतें हो रही थीं।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 61992 सैंपल की जांच में कोरोना की संक्रमण दर 4.30 फीसदी दर्ज की गई है। इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,38,647 हुई है जिनमें से 17,90,085 मरीज ठीक भी हुए लेकिन 25932 मरीजों की मौत हुई है। राजधानी में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हजार से नीचे आ गई है। कुल 13630 सक्रिय मरीजों में से 9581 अपने घरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अस्पतालों में 1314 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनके अलावा 143 मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र और चार रोगियों का उपचार कोविड स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने जानकारी दी है कि अस्पताल में भर्ती 429 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है जिनमें से 102 मरीजों की हालत काफी गंभीर है। इनके अलावा 504 मरीजों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। इसी तरह टीकाकरण की बात करें तो दिल्ली में अब तक 1.24 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरा पूरा कर चुकी है। वहीं 15 से 17 वर्ष की आयु वाले 17051 किशोरों का टीकाकरण भी पूरा हुआ है। इनके अलावा 2.97 लाख स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।