फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi records 1104 new corona cases in last 24 hours

Corona in Delhi: दिल्ली में 1104 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 12 मरीजों की मौत

Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 52848 नमूनों की जांच में दैनिक संक्रमण दर 2.09 फीसदी दर्ज की गई। बीते सात फरवरी को यह दर 2.62 फीसदी रही। इसके बाद आठ को 2.28 और नौ फरवरी को 2.11 फीसदी पाई गई।

विज्ञापन
delhi records 1104 new corona cases in last 24 hours
कोरोना की जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण स्थिर बना हुआ है। बीते चार दिन से संक्रमण दो से तीन फीसदी के बीच ही दर्ज किया जा रहा है। एक दिन पहले बुधवार को संक्रमण के मामलों में उछाल आने के बाद बृहस्पतिवार को इसमें कमी भी आई है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 1104 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं इस बीमारी से 12 लोगों की मौत भी हुई। इस दौरान 1958

विज्ञापन

मरीजों को छुट्टी दी गई है। 

विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 52848 नमूनों की जांच में दैनिक संक्रमण दर 2.09 फीसदी दर्ज की गई। बीते सात फरवरी को यह दर 2.62 फीसदी रही। इसके बाद आठ को 2.28 और नौ फरवरी को 2.11 फीसदी पाई गई। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,48,619 हुई जिनमें 18,17,146 रोगी ठीक भी हुए लेकिन 26035 मरीजों की अब तक संक्रमण से मौत हुई है। 
विज्ञापन


राजधानी में अभी भी 5438 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 3573 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है। वहीं अस्पतालों में भर्ती 732 मरीजों में से 297 आईसीयू में हैं और 250 मरीजों को ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। 70 मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली में कुल टीकाकरण 3.02 करोड़ पार हुआ है। अब तक 1.27 करोड़ व्यस्क आबादी को दोनों खुराक दी गई हैं। वहीं 3.40 लाख एहतियाती खुराक भी दी गई हैं। इनके अलावा 15 से 17 वर्ष की आयु के 10.41 लाख किशोरों को वैक्सीन दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed