फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Ramlila staging and Durga Puja approved in the capital but covid protocol mandatory

दिल्ली : राजधानी में रामलीला मंचन और दुर्गा पूजा को मंजूरी, कोविड प्रोटोकॉल अनिवार्य

Thu, 30 Sep 2021 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 04:52 AM IST
सार

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में नहीं मिली मेले की इजाजत। मास्क की अनिवार्यता के साथ करना होगा शारीरिक दूरी का पालन।

विज्ञापन
Delhi: Ramlila staging and Durga Puja approved in the capital but covid protocol mandatory
दुर्गा पूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच त्योहारी सीजन को देखते हुए राजधानी में छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने का फैसला टाल दिया गया है। अब त्योहारी सीजन के बाद ही स्कूल खोले जाएंगे। वहीं, रामलीला मंचन व दुर्गा पूजन आयोजन को कोरोना नियमों के पालन की शर्त पर मंजूरी दे दी गई है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में ये निर्णय लिए गए।

विज्ञापन


डीडीएमए के मुताबिक, दिल्ली में कोविड बहुत हद तक काबू में है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि दिवाली के बाद शेष कक्षाओं के लिए भी स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। इससे पहले डीडीएमए ने 9वीं से 12वीं कक्षा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को एक सितंबर को फिर खोलने की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्योहारी सीजन के दौरान कोरोना नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके तहत त्योहारी सीजन के दौरान एक ही स्थान पर जमा होने वाली भीड़ से बचाव करने के साथ दशहरा व दूर्गा पूजन में सामाजिक दूरी का पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीएमए ने बैठक में स्पष्ट किया कि रामलीला मंचन व दूर्गा पूजन के दौरान मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। आयोजन स्थल पर केवल सीटों की संख्या के अनुसार ही लोगों को आने की अनुमति होगी। किसी भी तरह के खाने-पीने के स्टॉल लगाने की भी इजाजत नहीं है। आयोजकों को सुनिश्चित करना होगा कि वहां 100 फीसदी लोगों ने मास्क लगा रखा हो। वहीं, आयोजन स्थल पर प्रवेश व निकासी के लिए अलग से गेट बनाने होंगे। 


डीडीएमए आयोजन के लिए जल्द ही मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी करेगा। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी आयोजन स्थल पर कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed