{"_id":"62b81a1fa11c04765b568203","slug":"delhi-rajendra-nagar-upchunav-result-2022-updates-aap-candidate-durgesh-pathak-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajendra Nagar: आप को 10 हजार वोटों से मिली जीत, केजरीवाल बोले- अथाह स्नेह और प्रेम के लिए आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajendra Nagar: आप को 10 हजार वोटों से मिली जीत, केजरीवाल बोले- अथाह स्नेह और प्रेम के लिए आभार
Sun, 26 Jun 2022 02:45 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:45 PM IST
सार
आप की जीत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं।
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 10867 वोटों से जीत मिली है, जबकि 27304 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी केवल 1696 वोट ही हासिल कर पाई। यह लगातार तीसरी बार है जब आप ने राजिंदर नगर में झंडा गाड़ा है।
आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और थे जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पहले राउंड से ही आगे थी और लगातार अंत तक बढ़त बनी रही। आप की जीत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजिंदर नगर।