{"_id":"61fb1c4e2f0f3027e77bfe90","slug":"delhi-property-dealer-shot-dead-in-laxshmi-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : लक्ष्मी नगर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : लक्ष्मी नगर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Feb 2022 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 03:02 AM IST
सार
परिवार वालों ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिससे साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक पर भी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्ष्मी नगर इलाके में बुधवार देर रात करीब 12 हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। परिवार वालों ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिससे साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक पर भी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त मयूर चौहान (24) के रूप में हुई है। वह अपने पिता संजीव चौहान, मां कमलेश चौहान के साथ लक्ष्मी नगर के किशन कुंज इलाके में रहता था। पिता संजीव चौहान ने बताया कि बुधवार रात वह अपने दोस्त के घर उसकी मां की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी ने फोन कर उसे गुरु रामदास नगर गुरुद्वारे वाली गली में बुलाया। मयूर के दोस्त ने बताया कि दोनों पैदल जा रहे थे। करीब पौने बारह बजे कार और स्कूटी से कुछ बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश की मयूर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच गोली चला दी। हमलावरों की चलाई गई तीन गोली मयूर को लगी। वह भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ दूर जाने के बाद गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे परिवार वाले उसे मैक्स अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एक ही गिरोह पर हमला करने का शक
लक्ष्मी नगर और शकरपुर इलाका बुधवार रात गोलियों की आवाज से दहल गया। पुलिस को शक है कि दोनों जगहों पर एक गिरोह के हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मयूर की हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है वहीं शकरपुर इलाके में गोलीबारी के पीछे मारपीट का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गैंग के मुख्य आरोपी को छह दिन पहले गणेश नगर में पार्टी के दौरान एक गैंग के बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी थी।
इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी बुधवार को अपने साथियों के साथ वहां गया था और गलतफहमी मेें दूसरे के घर पर गोलीबारी कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों जगहों पर हुई घटना की जांच में पता चला है कि हमलावर कारों और स्कूटी से मौके पर पहुंचे थे। साथ ही मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों का हुलिया एक ही तरह का लग रहा है। इसलिए पुलिस को आशंका है कि एक ही गैंग के बदमाशों ने दोनों जगह गोलीबारी की है।