फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Prisoners will be monitored with body warn cameras steps taken to stop conflict between prisoners

दिल्ली: बॉडी वार्न कैमरे से रखी जाएगी कैदियों पर नजर, कैदियों के बीच संघर्ष पर रोक लगाने को लिया फैसला

Tue, 03 May 2022 07:49 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 03 May 2022 07:49 AM IST
सार

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि जेल के सुरक्षाकर्मियों को बॉडीवार्न कैमरे से लैस किया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों के शरीर पर लगने वाले कैमरों से कैदियों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Delhi: Prisoners will be monitored with body warn cameras steps taken to stop conflict between prisoners
तिहाड़ जेल में कैदियों में संघर्ष पर लगाई जा रही लगाम - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हो रहे संघर्ष पर रोक लगाने के लिए जेल प्रशासन जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बॉडीवार्न कैमरे से लैस कर रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में कैदियों की संख्या बढ़ने से चुनौतियां बढ़ गई हैं। इनसे निपटने के लिए कैमरे की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल में हाल के दिनों में कैदियों के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। कैदियों की हरकत पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि जेल के सुरक्षाकर्मियों को बॉडीवार्न कैमरे से लैस किया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों के शरीर पर लगने वाले कैमरों से कैदियों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इन सुरक्षाकर्मियों को नामी बदमाशों के सेल के आस पास तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी

जेल अधिकारियों ने बताया कि अभी यह कैमरे कम संख्या में हैं। आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ साथ जेल परिसर में लगाए गए 7,500 कैमरों से कैदियों की निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले कैदियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नशीले पदार्थों की आवक पर लगी लगाम

जेल अधिकारियों का कहना है कि कैमरा लगाए जाने के बाद से जेल में नशीले पदार्थ पर लगाम लगाने में कामयाबी मिली है। जेल में निरुद्ध आक्रामक कैदियों की जेल को नियमित अंतराल पर बदला जा रहा है ताकि वे जेल में गुट न बना सकें। कैदियों को व्यस्त रखने के लिए व्यावसायिक कोर्स भी करवाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed