फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Porn video made by sending a link to help sick children blackmailed millions of rupees into bank account

दिल्ली: बीमार बच्चों की मदद के लिए लिंक भेजकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों रुपये बैंक खाते में डलवाए

Fri, 04 Mar 2022 03:47 AM IST
अनुराग सक्सेना राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 03:47 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी महिला के फोन नंबर और बैंक खातों के जरिए उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi: Porn video made by sending a link to help sick children blackmailed millions of rupees into bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोई अनजान शख्स आपको वीडियो कॉल करता है तो उससे कतई भी बात न करें। ऐसा करने पर आप उसके चंगुल में फंसकर लाखों रुपये गंवा सकते हैं। कृष्णा नगर निवासी एक शख्स को अपने चंगुल में फंसाकर आरोपी उससे लाखों रुपये हड़प चुके हैं। पहले एक महिला आरोपी वीडियो कॉल पर बात करती है। फिर आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। लोकलाज की वजह से पीड़ित को अपने लाखों रुपये गंवाने पड़ते हैं। शाहदरा जिला की साइबर सेल ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 21 जनवरी को वह घर पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें एक लिंक दिया गया था। इसमें दिल से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए एक जरूरतमंद बच्चे को दान देने की बात लिखी गई थी। बच्चे की मदद के लिए शख्स ने उस लिंक पर क्लिक किया। उसके फोन नंबर मांगे गए। शिकायतकर्ता ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया।

विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद उसके पास एक फोन आया। दूसरी तरफ एक महिला उस फोन पर थी और महिला उससे यौन सामग्री को लेकर चर्चा करने लगी। पीड़ित ने उससे उस हृदय रोगी बच्चे से संबंध के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि बातचीत करने के लिए उसे केवल माध्यम बनाया था। उसने कहा कि वह व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर आगे की चर्चा और उसका मनोरंजन करेगी।

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की

पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद पीड़ित के पास उस महिला का व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। कॉल के दौरान महिला ने अश्लील हरकत की और इस दौरान महिला ने पीड़ित से दो नंबरों पर 10 हजार रुपये डलवा लिए। आरोपियों ने वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया और पीड़ित को वीडियो भेज दिया। इसमें उसे एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाया गया। उसके बाद महिला पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगी।

कर चुका है तीन लाख से ज्यादा ट्रांसफर

आरोप है कि महिला ने धमकी दी कि अगर उसे और पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए तो वह उन फोटो और वीडियो को उसके परिचितों और पोर्न वेबसाइट पर डाल देगी। पीड़ित बुरी तरह घबरा गया। आरोपी महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी और उससे पैसे मांगने लगी। पीड़ित करीब 15 बार में महिला को तीन लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान कर चुका है। उसके पैसे खत्म हो चुके थे। डर की वजह से पीड़ित ने अपना फोन नंबर बंद कर दिया और घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी महिला के फोन नंबर और बैंक खातों के जरिए उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed