फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police three officials held for abducting NGO manager demanding Rs 5 lakh ransom

खाकी पर दाग: एनजीओ मैनेजर के अपहरण में तीन पुलिसवाले गिरफ्तार, मांगी थी पांच लाख रुपये फिरौती

Sat, 20 Nov 2021 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 04:13 PM IST
सार

दिल्ली में एक एनजीओ के मैनेजर के कथित अपहरण में तीन पुलिस वालों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर जांच के बहाने मैनेजर को गिरफ्तार करने और फिरौती मांगने का आरोप है।

विज्ञापन
Delhi Police three officials held for abducting NGO manager demanding Rs 5 lakh ransom
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

दिल्ली में एक एनजीओ(गैर सरकारी संगठन) के मैनेजर के कथित अपहरण मामले में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए हैं। जिन मैनेजर का अपहरण करने और पांच लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप है। इनकी पहचान प्रदीप प्रधान (31), अमित यादव (30) और तेजविंदर सिंह (43) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


प्रदीप प्रधान पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात था। अमित और तेजविंदर सिंह दिल्ली पुलिस के अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस की किरकिरी हो रही है। पुलिस का कहना है कि गुरुवार को मामला तब सामने आया जब आरोपित ने वहां से अवैध कॉल सेंटर संचालित करने का आरोप लगाते हुए गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के परिसरों में छापेमारी की। 
विज्ञापन


इसी दौरान जांच के बहाने पुलिस अधिकारियों ने मैनेजर को अवैध रूप से पकड़ लिया। जिसके बाद रिहा करने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। मामले में पहाड़गंज थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed