फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police status report No cognizable offence made out against CM next hearing on October 29

दिल्ली पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट: सीएम रेखा के खिलाफ नहीं बनता कोई संज्ञेय अपराध, 29 अक्तूबर को अगली सुनवाई

Thu, 15 Oct 2026 10:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 10:32 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता है।

विज्ञापन
Delhi Police status report No cognizable offence made out against CM next hearing on October 29
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता है। यह शिकायत सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कथित टिप्पणी करने को लेकर की गई थी। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि पुलिस की ओर से सब-इंस्पेक्टर मुकेश तोमर ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है, जिसे कश्मीरी गेट थाने के एसएचओ ने आगे बढ़ाया है। पुलिस ने भाषण की ट्रांसक्रिप्ट और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की प्रमाणिकता से जुड़ा प्रमाण पत्र भी जमा किया है। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने पुलिस की रिपोर्ट पर जवाब और आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को तय की है।
विज्ञापन


इससे पहले मामले में तीन अक्तूबर को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार ने कश्मीरी गेट थाने के एसएचओ से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। शिकायत के अनुसार, 23 सितंबर, 2025 को कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बड़ौत तक डीटीसी बस सेवा शुरू करने के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिकारियों को लेकर कथित टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक संबोधन के दौरान अधिकारियों को काम ठीक से नहीं करने पर फटकार लगाई और कहा कि उन्हें अपनी शक्तियों की याद तभी आती है, जब उनके सामने कोई मुश्किल आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed