{"_id":"615ef4c38ebc3eb5dc29c516","slug":"delhi-police-save-man-trying-to-hang-himself-due-to-finantial-crisis-in-jamiya-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आर्थिक तंगी से दुखी युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की, पुलिसकर्मियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आर्थिक तंगी से दुखी युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की, पुलिसकर्मियों ने बचाया
Thu, 07 Oct 2021 06:55 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:55 PM IST
सार
सूचना मिलते ही दो पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहंचकर युवक को बचा लिया। युवक की मौके पर ही काउंसलिंग की गई। दोनों पुलिसकर्मियों की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जामिया नगर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और अपना ई-रिक्शा बिकने की बात से दुखी होकर एक व्यक्ति डिप्रेशन में चला गया और उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसे बचा लिया गया।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि जामिया नगर के ओखला विहार से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया है और वह पंखे से लटका हुआ है। इस बीच सिर्फ चार मिनट में पीसीआर वैन काइट 12 के दो पुलिसकर्मी एसआई रामदास व हवलदार महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे गए। उन्हें वहां महिला शमीम बेगम मिली ने बताया कि उसके बेटे ने फांसी लगा ली है। गेट तोड़कर दोनों पुलिसकर्मी कमरे के अंदर घुस गए। अंदर करीब 22 वर्ष का युवक स्टूल पर खड़ा था और दुपट्टा उसके गले में बंधा हुआ था। दुपट्टे का दूसरा किनारा किनारा पंखे से बंधा हुआ था। वह फांसी लगाने वाला था तभी पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
कुछ ही सेकेंड की देरी में हो सकता था हादसा
एक पुलिसकर्मी ने युवक के पैर पकड़े और दूसरे ने गले से फंदा निकालकर उसकी जान बचा ली। अगर पुलिस मौके पर सही समय पर नहीं पहुंची तो कुछ ही सेकंड में उसकी जान जा सकती थी। युवक की मौके पर ही काउंसलिंग कराई गई। युवक अपना ई-रिक्शा बिकने की बात से और आर्थिक तंगी से दुखी था और डिप्रेशन में चला गया था। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आर्थिक तंगी की वजह से उठाया खतरनाक कदम
पुलिसकर्मियों को युवक ने पूछताछ में बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार को पाल रहा था। उसकी मां अपना ई-रिक्शा बेचना चाहती हैं। इस कारण वह डिप्रेशन में चला गया था कि अगर ई-रिक्शा बिक जाएगा तो वह कैसे बचेग। इसी वजह से उसने सुसाइड का कदम उठाया था
पुलिसकर्मियों की हर तरफ हो रही है तारीफ
युवक की जान बचाने वाले दोनों पुलिसकर्मी एसआई रामदास व हवलदार महेंद्र सिंह की जमकर तारीफ हो रही है। दोनों पुलिसकर्मियों ने न केवल अपनी ड्यूटी का ठीक से निर्वाह किया, बल्कि सूझबूझ भी दिखाई। इस कारण युवक की जान बच गई। पुलिस अधिकारियों ने उनको उचित इनाम देने की घोषणा की है।