{"_id":"60310a1fb1c65b06bd271193","slug":"delhi-police-release-20-more-people-photos-involved-in-red-fort-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किला हिंसाः दिल्ली पुलिस ने जारी की 20 और उपद्रवियों की तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किला हिंसाः दिल्ली पुलिस ने जारी की 20 और उपद्रवियों की तस्वीरें
Sat, 20 Feb 2021 06:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
लाल किला हिंसा के उपद्रवियों की तस्वीरें
- फोटो : ANI
ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा के मामले में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने 20 और उपद्रवियों के फोटो जारी किए। इससे पहले भी पुलिस 200 उपद्रवियों के फोटो जारी कर चुकी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेहद वैज्ञानिक जांच और पूरी तरह साफ होने के बाद ही इनके फोटो जारी किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जिन लोगों की पहचान होती जा रही है या पुलिस उन तक पहुंच रही है। आरोपियों का पता न चलने की सूरत में उनके फोटो जारी किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद अपराध शाखा की एसआईटी ने मामले की जांच की।
इसके लिए उस दिन के फोटो, वीडियो और सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई। इसकी मदद से लगातार आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को 20 नए आरोपियों की पहचान कर उनके फोटो जारी किए गए हैं। इसके लिए पुलिस फेशियल रिकग्निशन, जियो लोकेशन समेत अन्य तरीकों से पहचान कर रही है। वहीं उपद्रवियों के वाहन नंबरों से भी उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।