फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police Inspector's wife ran over four people AIIMS

जब सैंया कोतवाल तो डर किसका: इंस्पेक्टर की पत्नी ने चार पर चढ़ाई कार, एम्स में भर्ती; अभी तक गिरफ्तारी नहीं

Wed, 05 Jul 2023 08:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 08:15 PM IST
सार

दिल्ली के एम्स अस्पताल परिसर में एक पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी ने चार लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी। इस हादसे में सभी लोग घायल हैं, जिनको इलाज के लिए भर्ती किया है।

विज्ञापन
delhi police Inspector's wife ran over four people AIIMS
एम्स परिसर में दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के एम्स अस्पताल के परिसर में इंस्पेक्टर की पत्नी पर पुलिस ने डीडी एंट्री पर लापरवाही से हुए हादसे पर मामला दर्ज किया है। बुधवार शाम तक भी आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं  किया गया है। एम्स परिसर में मंगलवार दोपहर इंस्पेक्टर नफे सिंह की पत्नी विपिन सिंह ने इलाज कराने आए चार लोगों को अपनी कार से टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फोर्ड इको स्पोर्ट कार को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने बुधवार शाम तक भी विपिन को गिरफ्तार नहीं किया था।

विज्ञापन

किसी का इलाज कराने आई थी आरोपी महिला
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि इंस्पेक्टर नफे सिंह की पत्नी एम्स में किसी का इलाज करने आई थी। जब वह एम्स परिसर के गेट नंबर 6ए से बाहर निकल रही थी तो आगे जा रहे चार लोगों को कार से टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय कार की रफ्तार ज्यादा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को दी जानकारी
घायलों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी गौरव (22), पत्नी रीतिका (21), लाल कुआं निवासी निशांत (26) और नोएडा निवासी रणवीर (57) के रूप में हुई। सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। एम्स के सुरक्षा गार्डों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामला दर्ज कर एम्स चौकी प्रभारी दीपेंद्र कुमार की टीम ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पीड़ितों ने नहीं दिया कोई बयान
पुलिस ने मेकेनिकल जांच कराकर ये पता कर रही है कि कार में कोई तकनीकी कमी थी या विपिन की गलती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था। घायल व्यक्तियों की एमएलसी कराई गई और सभी को बयान के लिए फिट पाया गया। पीड़ितों ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस ने डीडी एंट्री पर लापरवाही से हुए हादसे का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed