{"_id":"64a7543cbe17590a980ea514","slug":"delhi-police-freed-14-dogs-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली पुलिस ने 14 कुत्तों को कराया मुक्त, ग्रेटर कैलाश में एक महिला ने कई सालों से बना रखा था बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली पुलिस ने 14 कुत्तों को कराया मुक्त, ग्रेटर कैलाश में एक महिला ने कई सालों से बना रखा था बंधक
Fri, 07 Jul 2023 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Jul 2023 05:24 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक दिल्ली नगर निगम, एक एनजीओ, इबहास सहित अन्य के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर बी-ब्लॉक, जीके-1 से कुत्तों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
श्वान मुक्ति अभियान...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर कैलाश में एक महिला के घर से 14 कुत्तों को मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक दिल्ली नगर निगम, एक एनजीओ, इबहास सहित अन्य के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर बी-ब्लॉक, जीके-1 से कुत्तों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी मिली कि एक महिला पिछले दो-तीन सालों से उचित पोषण, देखभाल और सुरक्षा के बिना अपने फ्लैट के अंदर 15-16 स्ट्रीट कुत्तों को पाल रही थी। उनका कचरा, पेशाब और मल फ्लैट और पूरी सीढ़ी के बाहर बिखरा हुआ था। फ्लैट के आसपास साफ-सफाई नहीं थी। इसे लेकर शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की गई।
विज्ञापन