{"_id":"60b296e18ebc3e4fac5468a0","slug":"delhi-police-begins-preparations-for-unlock-1-action-will-be-taken-against-those-who-violate-the-corona-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1 को लेकर दिल्ली पुलिस तैयार, कोरोना नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1 को लेकर दिल्ली पुलिस तैयार, कोरोना नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Sun, 30 May 2021 01:02 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 01:02 AM IST
सार
लॉकडाउन के धीरे-धीरे खुलने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए पुलिस आयुक्त ने सड़कों और बाजारों में अधिक लोगों के होने पर कोविड के उचित व्यवहार को लागू करने के लिए योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कोविड लॉकडाउन में संभावित ढील से पहले दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड और अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में विशेष और संयुक्त पुलिस आयुक्तों के साथ साथ जिला पुलिस उपायुक्त भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
लॉकडाउन के धीरे-धीरे खुलने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए पुलिस आयुक्त ने सड़कों और बाजारों में अधिक लोगों के होने पर कोविड के उचित व्यवहार को लागू करने के लिए योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संक्रमण सकारात्मकता दर के क्षेत्र और इलाके के अनुसार अध्ययन करने, फैलने वाले क्षेत्रों की पहचान करने और सामाजिक भेद आदि जैसे कोविड उपायों को लागू करने के लिए संभावित कमजोर स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस उपायुक्तों को निर्देश दिया कि उनकी जिम्मेदारी होगी कि वह पुलिस टीम के साथ जमीन पर उतरेंगे और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। पुलिस आयुक्त ने अपराध की स्थिति, लंबित मामले की जांच और अपराधियों और जेल से रिहा होने वाले बदमाशों पर निगरानी रखने का निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने आगाह किया कि आवाजाही बढने से अपराध में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
इसलिए महामारी से निपटने के उपायों के साथ साथ अपराध को रोकने के उपाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में साइबर सेल के कामकाज की समीक्षा की गई और सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों को मामले की जांच में साइबर सेल की मदद लेने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कोविड को लेकर पुलिस की कार्रवाई ठीक रही है। पुलिस को यह कार्रवाई आगे भी जारी रखनी चाहिए। संगठित अपराध, नशे और शराब जुआ आदि के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।