फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrests two women smugglers with heroin worth Rs 4 crore

दिल्ली: महिलाएं चला रही थीं ड्रग्स सप्लाई गिरोह, चार करोड़ की हेरोइन के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Thu, 05 Aug 2021 07:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Aug 2021 07:09 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने चार करोड़ की हेरोइन के साथ दो महिला तस्करों को  गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं अफगानिस्तान से हेरोइन मंगाकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कलकत्ता व बरेली-यूपी में तस्करी करती थीं। 

विज्ञापन
Delhi Police arrests two women smugglers with heroin worth Rs 4 crore
फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब व पश्चिमी बंगाल की दो महिलाएं आपस में मिलकर मादक पदार्थ तस्करी करने वाला गिरोह चला रही थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों महिलाओं को द्वारका से गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं अफगानिस्तान से हेरोइन मंगाकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कलकत्ता व बरेली-यूपी में तस्करी करती थीं। 
विज्ञापन


महिलाओं के कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की दो किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिमी बंगाल निवासी कारोलाइन फोकम(56) और पंजाब निवासी मधु(40) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दोनों ही पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में रहकर मादक पदार्थ तस्करी करने का गिरोह चला रही थीं। अपराध शाखा की आईजीआईएस में तैनात एसआई युद्ववीर सिंह को सूचना मिली थी कि उत्तम नगर में नाइजीरियन मूल के लोगों के साथ मिलकर मादक पदार्थ सप्लाई करने वाला गिरोह चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी गिरीश कौशिक की देखरेख में एसआई अनुपामा व युद्ववीर सिंह की टीम ने दोनों महिलाओं को द्वारका से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कैब से हेरोइन सप्लाई करने पंजाब जा रही थीं। दोनों महिलाओं ने अपने-अपने परिवार को छोड़ दिया है। दोनों की साथ रहती हैं। 

कारोलाइन ड्रग्स व मधु जालसाजी के मामले में वर्ष 2013 में जेल में बंद थीं। दोनों की मुलाकात जेल में हुई थीं। ये दोनों जेल से एक साथ नाइजीरियन हेनरी के साथ बाहर आई थीं। हेनरी इनको हेरोइन देता था। ये दोनों पिछले दो वर्ष से मादक पदार्थ सप्लाई कर रही थीं।   

बांग्लादेशी साथी समेत कर रहा था मादक पदार्थ की तस्करी

बांग्लादेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से रहकर साथी समेत मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने बांग्लादेशी नागरिक ईमाने अली और उसके साथी सरवन को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 76 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों ने गांजे के गाड़ी के बंपर में छिपाया हुआ था। आरोपी गांजे को दक्षिण दिल्ली की कच्ची व झुग्गी बस्ती में सप्लाई करते थे।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार स्पेशल स्टाफ प्रभारी अतुल त्यागी को सूचना मिली थी कि एमबी रोड पर दक्षिणेश्चरी मंदिर के पास दो मादक पदार्थ तस्कर आएंगे। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गाड़ी के बंपर में 54 पैकेट में 76 किलो गांजा छिपाया हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए कैब से गांजा सप्लाई करते थे। ये उड़ीसा से गांजा लाते थे। 

एक करोड़ की हेरोइन के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की नारकोटिक्स सेल ने मादक पदार्थ तस्कर इदरीश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद होरोइन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तीन केस दर्ज है। वर्ष 2001 के एक मामले में कोर्ट ने सजा सुना रखी है।

अपराध शाखा डीसीपी व दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय विश्वाल ने बताया कि नारकोटिक्स सेल में तैनात एसआई विकास कुमार की टीम ने इदरीस को सीमा पुरी गोलचक्कर से गिरफ्तार किया है। इदरीस(60) मूलरूप से मोहल्ला मिराडगान तहसील उपरकोट जिला बुलंदशहर, यूपी निवासी का रहने वाला है। दिल्ली में सीमापुर में रह रहा था। इसकी आदतों के चलते उसकी पत्नी व बेटा इसे छोड़कर चले गए थे। जयपुर, राजस्थान में इसने दूसरी शादी की थी। आरोपी मादक पदार्थ बरेली, यूपी से लाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed