फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrests two miscreants who black oxygen cylinders

दिल्ली में लगने लगी अब सांसों की ऊंची बोली: ऑक्सीजन का छोटा सिलिंडर 50 हजार का, पकड़े गए दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 28 Apr 2021 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Apr 2021 10:03 PM IST
सार

राजधानी में कोरोना मरीजों की सांसों की बोली अब ऊंचे दामों में लगने लगी है। आलम यह हो गया है कि अब लोगों ने जरूरी दवाइयों और ऑक्सीजन सिलिंडरों की काला बाजारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
delhi police arrests two miscreants who black oxygen cylinders
ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पकड़े गए दोनों बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में कोरोना मरीजों की सांसों की बोली अब ऊंचे दामों में लगने लगी है। आलम यह हो गया है कि अब लोगों ने जरूरी दवाइयों और ऑक्सीजन सिलिंडरों की काला बाजारी शुरू कर दी है। पश्चिम जिला के पंजाबी बाग थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर की काला बाजारी करने के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विकासपुरी निवासी श्रेय ऑबराय (30) और शालीमार बाग निवासी अभिषेक नंदा (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार छोटे और एक बड़ा ऑक्सीजन सिलिंडर व एक वर्ना कार बरामद की है। आरोपी जरूरतमंद लोगों से एक छोटे सिलिंडर के बदले 50 हजार रुपये वसूल रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पंजाबी बाग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कोरोना के समय जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर बहुत ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम बनाई। इसके बाद एक सूचना के बाद पुलिस ने पंजाबी बाग इलाके से श्रेय ऑबराय को दबोच लिया। उसके पास से एक वर्ना कार व ऑक्सीजन के दो छोटे सिलिंडर बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि उसने यह सिलिंडर शालीमार बाग निवासी अभिषेक नंदा से 37 हजार रुपये में खरीदे थे। अब यह ऑन लाइन लोगों को 50 हजार रुपये में बेच रहा था। पुलिस ने श्रेय से पूछताछ के बाद शालीमार बाग में छापा मारकर अभिषेक को दबोच लिया। उसके पास से दो छोटे और एक बड़ा कमर्शियल ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद हुआ। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि श्रेय ऑबराय का ऑन लाइन खिलौनों का कारोबार है, वहीं अभिषेक का पंखों की मोटर व ब्लेड का कारोबार है। महामारी के समय ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में आरोपी जरूरी चीजों को महंगे दामों में बेचने लगे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक कहां से सिलिंडर ला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed