फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrests arms smuggler Used to supply illegal weapons from Mathura

खुलासा: मथुरा से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में करता था सप्लाई, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 25 Aug 2021 06:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Aug 2021 06:46 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह दिल्ली-एनसीआर के अलावा मेवात, हरियाणा, राजस्थान व कई राज्यों में हथियार सप्लाई कर रहा था। इसका पिता हाजी मूसा हथियारों का बड़ा तस्कर है। फिलहाल पिछले करीब एक साल से वह अलवर जेल में बंद है। मध्य जिला पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Delhi Police arrests arms smuggler Used to supply illegal weapons from Mathura
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले एक बदमाश को मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मथुरा, यूपी निवासी अली हुसैन (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच पिस्टल, सात कारतूस, तीन अतिरिक्त मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह दिल्ली-एनसीआर के अलावा मेवात, हरियाणा, राजस्थान व कई राज्यों में हथियार सप्लाई कर रहा था। इसका पिता हाजी मूसा हथियारों का बड़ा तस्कर है। फिलहाल पिछले करीब एक साल से वह अलवर जेल में बंद है। मध्य जिला पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले की एएटीएस की टीम हथियार तस्करों की जानकारी जुटाने में लगी थी। इस दौरान एएटीएस इंचार्ज एसआई संदीप गोदारा व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि पश्चिम उत्तर प्रदेश मॉड्यूल का हथियार सप्लायर दिल्ली में एक्टिव है। छानबीन के बाद पता चला कि आरोपी अली हुसैन दिल्ली में हथियार सप्लाई करने आने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अगस्त को सूचना के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर मिंटो रोड से दबोच लिया। आरोपी मेवात से हथियार लेकर दिल्ली आने वाला था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से .32 बोर की दो और .315 बोर की तीन पिस्टल, कारतूस, अतिरिक्त मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कमला मार्केट थाने में हथियार तस्करी का मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी अली हुसैन ने बताया कि वह 10वीं कक्षा पास है। पिछले पांच छह साल से अपने पिता के साथ मिलकर वह हथियार तस्करी का धंधा कर रहा था। उसका पिता मथुरा का बड़ा हथियार तस्कर है। दोनों पिता-पुत्र कुलदीप नामक बदमाश से हथियार लेकर अलग-अलग कई राज्यों में सप्लाई करते हैं। इसका पिता पिछले करीब एक साल से अलवर की जेल में बंद है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed