फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi police arrested two persons in connection with the robbery in Dwarka Uttam Nagar

उत्तम नगर लूटकांड: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा, दिनदहाड़े परिवार को बंधक बनाकर डाली थी डकैती

Sun, 11 Jul 2021 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jul 2021 08:28 AM IST
सार

पुलिस ने सूचना के आधार पर उत्तम नगर टर्मिनल के पास से घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश रूके नहीं। पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Delhi police arrested two persons in connection with the robbery in Dwarka Uttam Nagar
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लोगों को किया गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने 7 जुलाई को द्वारका के उत्तम नगर इलाके में हुई लूट के मामले में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश के घुटने में गोली लगी है। उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूचना के आधार पर उत्तम नगर टर्मिनल के पास से घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश रूके नहीं। पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

 


उत्तम नगर में हथियारों के बल परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट 
आपको बता दें कि सात जुलाई को उत्तम नगर में परिवार को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट करने का मामला सामने आया था। चार हथियारबंद बदमाश बिजली कर्मी बनकर घर में घुसे थे। बदमाशों ने पूरे परिवार के सदस्यों को बांध दिया और लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी लूटकर ले गए थे। 

द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा के अनुसार 20 से 30 वर्ष के चार हथियारबंद बदमाश जी-1/58 चौथी मंजिल, उत्तम नगर में विनोद कुमार के घर में घुस गए। उस समय घर में विनोद कुमार(49), उसकी पत्नी सीमा, मां सावित्री देवी, साले का बेटा सचिन और उसके दो बच्चे मौजूद थे। 


बदमाश बिजलीकर्मी बनकर घर में घुसे थे और घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों को काबू कर लिया। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को प्लास्टिक टेप से बांध दिया और घर से सात-आठ लाख रुपये, दो सोने की चैन, तीन सोने की अंगूठी, तीन मंगलसूत्र और तीन सोने की ईयररिंग आदि ज्वेलरी लूटकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed