फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Arrested total Eight persons in connection with protest outside Chief Minister Arvind Kejriwal residence

आप पहुंची हाईकोर्ट: केजरीवाल के घर पर बवाल मामले में आठ लोग गिरफ्तार, छह टीमें कर रहीं छापेमारी

Thu, 31 Mar 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Mar 2022 10:48 AM IST
सार

दिल्ली के सीएम के घर में तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Delhi Police Arrested total Eight persons in connection with protest outside Chief Minister Arvind Kejriwal residence
सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कल हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस की छह टीमें छापेमारी में लगी हैं।
विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी ने मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में घटना की स्वतंत्र आपराधिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की गई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली विधानसभा में दिए गए बयान के मामले में भाजना युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। धरने और नारेबाजी के बीच अचानक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बूम बेरियर तक पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने बूम बेरियर को तोड़ डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिए सीसीटीवी कैमरे
बाद में सीएम के घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। कुछ लोगों ने सीएम आवास के गेट पर केसरिया रंग का पेंट भी फेंक दिया। किसी तरह पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। बाद में करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन सभी को रिहा कर दिया गया। 

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
पुलिस पर जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को ढील देने के आरोप लगे तो पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने, सरकारी आदेश के उल्लंघन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर इनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री की हत्या करवाना चाहती है भाजपा: सिसोदिया

दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा पर हमलावर रही। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री समेत आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा व दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उपमुख्यमंत्री का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल की हत्या करवाने की भाजपा साजिश रच रही है। सिसोदिया ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा का गुंडा तक करार दे दिया। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि आज भाजपा सिर्फ आप व अरविंद केजरीवाल से डरती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हमला इसी बौखलाहट का नतीजा है।

केजरीवाल का विरोध जारी रहेगा: सूर्या
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ करने के बाद भी भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या हमलावर रहे। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि देश के हिंदुओं के अपमान पर अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी होगी और जब तक वो माफी नही मांगेंगे युवा मोर्चा उनका विरोध करता रहेगा। देश के हिंदुओं का अपमान करने वाले अरविंद केजरीवाल को आज हम असमाजिक तत्व लगते है और कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार करने वाले आतंकवादी प्यारे लगते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed