{"_id":"618158bfe7e810621a5e198f","slug":"delhi-police-arrested-seven-people-77-kg-of-firecrackers-recovered-came-to-sadar-bazar-from-up-to-sell","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार, 77 किलो पटाखे बरामद, यूपी से सदर बाजार आए थे बेचने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार, 77 किलो पटाखे बरामद, यूपी से सदर बाजार आए थे बेचने
Tue, 02 Nov 2021 08:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:56 PM IST
सार
पूछताछ के दौरान शेर मोहम्मद ने बताया कि पिछले साल उसने पटाखे खरीदे थे। लेकिन प्रतिबंध लगने की वजह से वह बेच नहीं पाया था। पटाखे बेचने और फोड़ने पर अब भी प्रतिबंध है, इसके बाद भी वह उनको बेचने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-प्रदेश के एटा से कुछ युवक पटाखे बेचने दिल्ली के सदर बाजार पहुंच गए। सवेरे-सवेरे पुलिस ने इनको संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा तो इनके सामान की तलाशी ली। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान किंगपिन मिसीओली, एटा, यूपी निवासी शेर मोहम्मद (25), इरफान मलिक (18), फिरोज (22), अविनाश (18), गांव रसकावा, हाथरस निवासी करण सिंह (21), सोरतगढ़, सिद्धार्थ नगर निवासी अनिल गुप्ता (22) और गांव मोतीगंज, गोंडा निवासी रवि (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 77.2 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान शेर मोहम्मद ने बताया कि पिछले साल उसने पटाखे खरीदे थे। लेकिन प्रतिबंध लगने की वजह से वह बेच नहीं पाया था। पटाखे बेचने और फोड़ने पर अब भी प्रतिबंध है, इसके बाद भी वह उनको बेचने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
उत्तर-जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पटाखों पर प्रतिबंध के बाद से ही पुलिस पूरे उत्तरी जिला में कड़ी नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह करीब 7.45 बजे पुलिस की टीम ने छानबीन शुरू की। इस दौरान सदर बाजार थाना प्रभारी केएल यादव व अन्यों की टीम वहां पहुंच गई। शक के आधार पर छह-सात युवकों को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान उनके बैग में भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।
आरोपी शेर मोहम्मद ने बताया कि पिछले साल दिवाली पर उसने पटाखे बेचने के लिए खरीदे थे। दिल्ली में बेचने का प्लान था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। इस बार उसकी एक पार्टी से बात हुई थी। सुबह के समय चुपचाप पुलिस से बचकर पटाखे बेचने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता करने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसे पटाखे बेचने जा रहे थे।