{"_id":"61ad15b659d50970b0042e03","slug":"delhi-police-arrested-four-miscreants-of-kapil-bhatija-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कपिल भतीजा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी के 11 मामले सुलझाने का किया दावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: कपिल भतीजा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी के 11 मामले सुलझाने का किया दावा
Mon, 06 Dec 2021 01:13 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:13 AM IST
सार
शनिवार रात स्पेशल स्टाफ को बदमाशों के मेहराम नगर इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कपिल भतीजा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दक्षिण पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने कपिल भतीजा गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से करीब दो लाख रुपये के ग्यारह मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ग्यारह मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान महावीर एंक्लेव निवासी ऋरतिक, मेहराम नगर निवासी रिंकू, पालम गांव निवासी पारस व पालम निवासी राहुल के रूप में हुई है। सभी कपिल भतीजा गैंग के बदमाश हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात स्पेशल स्टाफ को बदमाशों के मेहराम नगर इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर ग्यारह मोबाइल बरामद कर लिए। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि ऋतिक पर चार अपराधिक केस दर्ज हैं। जबकि अन्य तीन पर कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन