फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested four accused including arms supplier of Irfan Chenu gang

सुरक्षा कवच: गैंगवार से बचने के लिए बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल करता था छेनू गैंग, चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 30 Nov 2021 08:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 08:40 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी जिला के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने इरफान उर्फ छेनू गैंग के हथियार सप्लायर समेत कुल चार आरोपियों को दबोचा है। मुख्य आरोपी गैंगवार और खुद पर होने वाले हमलों से बचने के लिए बुलेटप्रूफ फॉरच्यूनर गाड़ी से चलता था। 

विज्ञापन
Delhi Police arrested four accused including arms supplier of Irfan Chenu gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर आपने देखा होगा कि सुरक्षा के लिए नेता या कोई बहुत बड़ी शख्सियत बुलेट प्रूफ गाड़ी में चलते हैं। लेकिन अब तो बदमाशों ने भी गैंगवार से बचने के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ियों को रखना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने इरफान उर्फ छेनू गैंग के हथियार सप्लायर समेत कुल चार आरोपियों को दबोचा है। मुख्य आरोपी गैंगवार और खुद पर होने वाले हमलों से बचने के लिए बुलेटप्रूफ फॉरच्यूनर गाड़ी से चलता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से एक बुलेटप्रूफ गाड़ी के अलावा तीन पिस्टल, 18 कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन और 6.50 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुमताज (50), शाहरुख (26), समीर (21) और इरशाद (28) के रूप में हुई है। सभी गैंगस्टर छेनू के करीबी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुमताज गैंग के लिए पिछले काफी समय से हथियार सप्लाई करने के अलावा नए लड़के तैयार कर गैंगवार के लिए रेडी भी करता है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि जिले में गोली चलने की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों का पता चला। इस दौरान टीम को पता चला कि सीलमपुरी इलाके में बदमाश छेनू के लड़कों व बाकी बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवा रहे है। 

छानबीन के दौरान स्पेशल स्टाफ की टीम को सोमवार सूचना मिली कि हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों का गैंग सीलमपुर मेट्रो मॉल के पास आने वाला है। पुलिस ने मौके पर ट्रैप लगा दिया। इस दौरान देर रात करीब 1.30 बजे टीम ने सफेद रंग की टोयटा फॉरच्यूनर कार को आते देखकर रोका। 

आरोपी बेहद तेज गति से आ रहे थे। पिकेट लगाकर उनको रोका गया। आरोपियों को काबू किया गया। कार की तलाश लेने पर तीन पिस्टल, 18 कारतूस और साढ़े छह लाख रुपये कैश बरामद हुए। सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास बरामद कार नोएडा में रजिस्टर्ड मिली जो बुलेटप्रूफ थी। आरोपियों ने बताया कि गाड़ी इन लोगों ने ग्रेटर नोएडा में किसी से खरीदी थी।

मुमताज अपने गैंग के लिए करता है लड़के तैयार
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुमताज ने खुलासा किया कि उसने वर्ष 2002 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। शुरुआत से ही वह दिल्ली के नामी गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू का करीबी रहा। वह शुरुआत से बिहार, मध्य प्रदेश और यूपी से हथियार लाकर अपने गैंग के लड़कों के अलावा दूसरे बदमाशों को देता रहा। 

2012 में इसे दो साल के लिए तड़ी पार कर दिया गया। वहीं इसने अपने साथियों के साथ यूपी के हसनपुर में तीन लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद अमरोहा के एसपी ने इस पर इनाम रख दिया। 2015 में मुमताज के खिलाफ मकोका का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

2017 में उसे जमानत मिल गई। फिलहाल अभी उसके खिलाफ 23 मामले दर्ज थे। दूसरी ओर शाहरुख जेल में बंद बदमाश शाहबाज उर्फ शब्बू का भाई है। यह प्रसिद्ध आरिफ-वाजिदा हत्याकांड में शामिल था। इरशाद मुमजात भतीजा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed