{"_id":"61c46791fa6196400216f8b7","slug":"delhi-police-arrested-for-stealing-bag-at-isbt-railway-station-pretext-of-offering-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईएसबीटी पर बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार, मदद का झांसा देकर हो जाता था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईएसबीटी पर बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार, मदद का झांसा देकर हो जाता था फरार
Thu, 23 Dec 2021 05:42 PM IST
सुशील कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:42 PM IST
सार
गिरफ्तार शख्स की पहचान गाजियाबाद के शालीमार गार्डेन निवासी सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले दवाई की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर बैग चोरी करने के आरोप में 54 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को मदद का झांसा देकर बैग उड़ा लेता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार शख्स की पहचान गाजियाबाद के शालीमार गार्डेन निवासी सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले दवाई की दुकान चलाता था। धंधे में घाटा होने पर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार निवासी एक 56 वर्षीय महिला ने कश्मीरी गेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, जैसे ही वह आईएसबीटी पहुंची, शख्स ने उन्हें मदद का झांसा देकर बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चोरी किए गए बैग से कपड़े, मोबाइल फोन, ज्वैलरी और डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन