फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested a driver for the murder of a woman

दिल्ली: भाई की पत्नी को करंट लगाकर मारा, फिर थाने जाकर कर दिया सरेंडर

Tue, 09 Nov 2021 10:30 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 09 Nov 2021 10:30 AM IST
सार

मृतका का पति दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर है। आरोपी ने सोमवार रात घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस स्टेशन जाकर खुद ही घटना कबूल कर सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने मृतका के देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested a driver for the murder of a woman
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी भाभी की करंट लगाकर हत्या करने का मामला आया है। मृतका का पति दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर है। आरोपी ने सोमवार रात घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस स्टेशन जाकर खुद ही घटना कबूल कर सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने मृतका के देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संत नगर स्थित एक मकान की चौथी मंजिल पर वीरेंद्र अपनी पत्नी पिंकी और माता-पिता के साथ रहते थे। वीरेंद्र की फरवरी में गाजियाबाद निवासी पिंकी से शादी हुई थी। शादी से पहले तक वीरेंद्र के ममेरे भाई राकेश का परिवार भी साथ रहता था, लेकिन शादी के बाद पिंकी को इस पर आपत्ति थी। इसको लेकर परिवार में विवाद भी हुआ था और मामला पुलिस तक पहुंच गया। बताया जाता है कि अगस्त माह में राकेश अपने परिवार के साथ दूसरी जगह चला गया था। राकेश पेशे से ड्राइवर था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सोमवार शाम को घर आया। दरवाजा खुला होने की वजह से सीधे अंदर गया और सोई हुई पिंकी का गला घोंटने की कोशिश की। जब वह बेहोश हो गई तो करंट लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed