फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police actively working to eliminate crimes in capital says Joint CP Alok Kumar

दिल्ली: राजधानी में बढ़ते अपराध पर बोले ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, लगातार नजर बनाए हुए है प्रशासन

Sun, 26 Sep 2021 09:28 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Sep 2021 09:28 AM IST
सार

आलोक कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस अपराधों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बना रखती है। कई ड्रग तस्करों और अंतरराज्यीय गैंगस्टरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi Police actively working to eliminate crimes in capital says Joint CP Alok Kumar
ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में अपराध के बढ़ते ग्राफ के बारे में बात करते हुए दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने रविवार को कहा कि जिला पुलिस, अपराध शाखा और स्पेशल सेल मिलकर सुनियोजित अपराधों या अंतरराष्ट्रीय प्रकृति की आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। कई ड्रग तस्करों और अंतरराज्यीय गैंगस्टरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी भी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अपराधों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बना रखती है। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने से हमें जानकारी जुटाने और उचित कार्रवाई करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


रोहिणी जिला अदालन में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें दो, तीन गिरोहों के नाम सामने आए हैं। हमें यह भी पता चला है कि गोगी, लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी गैंग ने इसे अंजाम देने के लिए हाथ मिलाया था। वे सामानों के लेनदेन में एक दूसरे की मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed